{"_id":"609c0bd28ebc3e8dad0e4865","slug":"meerut-news-zilla-panchayat-member-s-father-threatens-bjp-worker-for-not-compromising","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिला पंचायत सदस्य के पिता ने समझौता न करने पर भाजपा कार्यकर्ता को धमकाया, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिला पंचायत सदस्य के पिता ने समझौता न करने पर भाजपा कार्यकर्ता को धमकाया, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
Wed, 12 May 2021 10:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 May 2021 10:39 PM IST
सार
मेरठ में जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी के पिता ने समझौता न करने पर पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता को धमकाया है। इस मामले में पुलिस ने अरुण के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मेरठ: हाथ पिस्टल लेकर भागता जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी के पिता ने समझौता न करने पर पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता को धमकाया है। इस मामले में पुलिस ने अरुण के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधिकारी ने एसओ इंचौली को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी।
विज्ञापन
इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव में जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी व उसके दोस्त ईशु ने भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत सिंह पर जानलेवा हमला किया था। जिसका मुकदमा दर्ज है। जिपं हाथ में पिस्टल लेकर भाजपा कार्यकर्ता के पीछे भाग रहा, जिसकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़ित इंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाए हैं कि अरुण चौधरी के पिता बृजपाल सिंह ने धमकी दी है कि समझौता नहीं किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। यह बात पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को भी फोन करके बता दी और जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी। इसका पता लगते ही पुलिस अधिकारी ने एसओ इंचौली को जमकर फटकार लगाई और तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। इंचौली पुलिस ने अरुण के पिता के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
नामजद अरुण की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
पुलिस अधिकारी की फटकार के बाद इंचौली पुलिस ने नामजद अरुण चौधरी और उसके साथी की तलाश में कई जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश दीं। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े हैं। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस मामले में पुलिस की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मुझे और मेरे परिवार को खतरा
पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत का कहना है कि मुझे व मेरे परिवार को खतरा बना हुआ है। अरुण के साथी लगातार उनको धमकी दे रहे हैं। उसका कहना है कि मेरी हत्या करने की पहले से साजिश चल रही है। अरुण चौधरी ने मेरी हत्या करने के लिए पिस्टल से कई फायर किए। गनीमत रही कि गोली मुझे नहीं लगी। मैंने एक घर में घुसकर जान बचाई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारी मुझे सुरक्षा दें, नहीं तो मेरे साथ अनहोनी घटना हो सकती है।
संरक्षण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई
बताया जा रहा कि अरुण चौधरी भाजपा के एक नेता के संरक्षण में छुपा है। जिसके चलते पुलिस उसको नहीं पकड़ पा रही है। इसकी जानकारी लगने पर अधिकारियों ने संरक्षण देने वाले नेता पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नामजद आरोपी या फिर अपराधी को संरक्षण देने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने अरुण के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली है। उसमें किस-किस से बात की है।
ये भी पढ़ें
. कोरोना का कहर: यूपी के इन चार जिलों में मिले 1478 नए संक्रमित मरीज, 12 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
. शर्मनाक! मेरठ में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने मामले की जानकारी से किया इनकार