फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Vipin Sodhi removed as Vice President in Cantt Board meeting

मेरठ: कैंट बोर्ड बैठक में पहुंचे सिर्फ पांच सदस्य, विपिन सोढ़ी को उपाध्यक्ष पद से हटाया

Wed, 17 Feb 2021 06:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Feb 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Vipin Sodhi removed as Vice President in Cantt Board meeting
कैंट बोर्ड की बैठक में उपाध्यक्ष समेत सात सदस्यों के न पहुंचने पर खाली पड़ीं कुर्सियां। संवाद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कैंट बोर्ड की बैठक में आठ सदस्यों में से सिर्फ पांच ही शामिल हुए। वहीं मंजू गोयल दफ्तर तो आईं, लेकिन बोर्ड बैठक में शामिल नहीं हुई। सभी पांच सदस्यों ने वार्ड अध्यक्ष से कहा उन्होंने अपना विश्वास खो दिया है ऐसे में विपिन सोढ़ी को उपाध्यक्ष पद से हटाया जाए। जिसके बाद बोर्ड अध्यक्ष और सीईओ ने विचार-विमर्श करने के बाद विपिन सोढ़ी को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। अब 22 को नए उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 

विज्ञापन


वहीं जब भाजपा के सदस्यों से पूछा गया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल द्वारा बुलाई गई बैठक में वह क्यों नहीं गए तो उनका कहना था कि उन्हें किसी बैठक की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले सदस्यों ने मंगलवार शाम को कमांडर को पत्र देकर जनता से जुड़े कार्यों से दूरी बनाने की बात कहते हुए सोढ़ी को हटाकर दूसरे सदस्य को उपाध्यक्ष बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जुलाई 2020 को को कैंट बोर्ड के सात सदस्यों विपिन सोढ़ी, अनिल जैन, रिनी जैन, नीरज राठौर, मंजू गोयल, धर्मेंद्र सोनकर और बुशरा कमाल ने बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष बीना वाधवा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। सात सदस्यों के विरोध के बाद बीना वाधवा को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। 

यह भी पढ़ें: पवन जल्लाद फिर चर्चा में, फांसी देने के लिए तैयार, शबनम को लेकर कही ये बड़ी बात

एक अगस्त को विपिन सोढ़ी उपाध्यक्ष बने थे। कैंट बोर्ड का चुनाव 17 मई 2015 को हुआ था। 15 जुलाई को सदस्य बीना वाधवा कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष चुनी गईं थीं। ऐसे में बोर्ड का कार्यकाल जुलाई 2020 तक था। जुलाई में रक्षा मंत्रालय द्वारा सभी छावनी के बोर्ड का कार्यकाल छह महीने बढ़ा दिया गया था। जनवरी 2021 में यह कार्यकाल पूरा हो रहा था लेकिन रक्षा मंत्रालय ने दूसरी बार फिर छह महीने कार्यकाल बढ़ा दिया था। 

- कैंट बोर्ड का चुनाव 17 मई 2015 को हुआ था
- 15 जुलाई को बीना वाधवा कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष चुनी गईं
- 24 जुलाई 2020 को बीना वाधवा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था 

बैठक के बाद सौंपा पत्र 
मंगलवार शाम को रक्षा मंत्रालय की तरफ से पूरे देश की सभी छावनी के लिए ई-पार्टल लांच किया गया। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौर, सीईओ नवेंद्र नाथ और सदस्य पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा, सदस्य अनिल जैन, रिनी जैन, नीरज राठौर, मंजू गोयल, नीरज राठौर और बुशरा कमाल शामिल रहे। उपाध्यक्ष और सदस्य धर्मेंद्र सोनकर नहीं पहुंचे। ई-पोर्टल की लॉन्चिंग के बाद छह सदस्यों ने अध्यक्ष को अविश्वास पत्र सौंप दिया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed