टोल के लिए रहे तैयार: अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बंद हो जाएगा फ्री सफर, दरों में होगी 15 फीसदी तक बढ़ोतरी
अब आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फ्री सफर नहीं कर सकेंगे। एक अप्रैल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल देना होगा। एनएचएआई के प्रस्ताव को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलने वाले करीब 30 हजार वाहन चालकों को एक अप्रैल से टोल चुकाना पड़ेगा। इसके लिए एनएचएआई के प्रस्ताव को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। फिलहाल दिल्ली से डासना तक सफर करने पर टोल नहीं देना होगा। मेरठ से दिल्ली तक जाएंगे तो पूरे मार्ग का टोल चुकाना पड़ेगा।
सराय काले खां से मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा तक की दरें एनएचएआई भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बीते साल ही तय कर चुका था। अब इन दरों में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। मेरठ से सराय काले खां तक करीब 155 रुपये लगेंगे। सराय काले खां से डासना के बीच टोल बूथ नहीं बनाए गए हैं। यहां ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर के जरिए फास्ट टैग से शुल्क कट जाएगा। डासना से काशी टोल प्लाजा तक टोल वसूली के लिए बूथ बनाए गए हैं।
अभी दिल्ली से डासना तक मुफ्त सफर
एनएचएआई ने मेरठ से दिल्ली के बीच पूरे मार्ग पर टोल लगाने का फैसला किया है। दिल्ली से डासना के बीच चिपियाना रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा होने की वजह से छूट दी गई है। दिल्ली से अगर कोई वाहन डासना तक आएगा तो उसे टोल नहीं देना होगा। यह वाहन दिल्ली से चलकर अगर मेरठ तक जाएगा तो फिर यह रियायत खत्म हो जाएगी और उसे पूरे मार्ग का टोल देना होगा।
पूर्व में तय की गईं टोल की तय दरें
काशी प्लाजा से सराय काले खां इंदिरापुरम डूंडाहेड़ा डासना सिकरोड भोजपुर
कार व छोटे वाहन 140 95 75 60 45 20
हल्के वाणिज्यिक वाहन 225 150 120 100 75 35
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 470 320 255 210 155 75
सराय काले खां से रसूलपुर भोजपुर काशी टोल मेरठ
कार व अन्य छोटे वाहन 95 115 140
हल्के वाणिज्यिक वाहन 150 190 225
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 315 395 470
इंदिरापुरम से रसूलपुर भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 50 70 95
हल्के वाणिज्यिक वाहन 75 115 150
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 160 245 320
डूंडाहेड़ा से रसूलपुर भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 30 55 75
हल्के वाणिज्यिक वाहन 45 85 120
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 100 180 255
डासना से रसूलपुर भोजपुर काशी प्लाजा
कार व अन्य छोटे वाहन 15 40 60
हल्के वाणिज्यिक वाहन 25 65 100
दो एक्सल वाले बस-ट्रक 55 135 210
(नोट: टोल दरें रुपये में हैं, इनमें 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ वसूली शुरू होगी)
एक अप्रैल की सुबह 8 बजे से लगेगा शुल्क
एक अप्रैल की सुबह 8 बजे से टोल वसूली शुरू हो जाएगी। वाहन चालक जितने किलोमीटर इस एक्सप्रेसवे पर सफर करेंगे, उतना ही टोल देना पड़ेगा। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) के जरिए फास्ट टैग से शुल्क कट जाएगा। - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई