फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news: three sculpture destroyed in temple of Hastinapur

यूपी: असामाजिक तत्वों का आतंक, मंदिर में तीन मूर्तियों को किया खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Fri, 01 Apr 2022 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 01 Apr 2022 03:15 PM IST
सार

यूपी के मेरठ में कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में जमकर आतंक मचाया। असामाजिक तत्वों ने तीन मूर्तियों को खंडित किया है। जिससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
Meerut news: three sculpture destroyed in temple of Hastinapur
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी में असामाजिक तत्वों ने शिवगंगा मंदिर में रखी मूर्ति को खंडित कर दिया। वहीं शुक्रवार सुबह लोग पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे तो इस बात की जानकारी लगी। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी स्थित शिवगंगा मंदिर में गुरुवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने एक साथ तीन मूर्तियों को खंडित कर दिया। जिनमें काली माता की मूर्ति, जाहरवीर माडी के पास रखी छोटी मूर्ति, मां गंगा की मूर्ति साहित तीनों मूर्तियों को खंडित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, अफसर हैरान, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक ठाकुर नरेश ने बताया कि मंदिर के महंत और ग्रामीण जब सुबह उठकर पूजा-पाठ के लिए मूर्ति के पास गए तो वहां पर खंडित मूर्तियों को देखकर उनके होश उड़ गए। मूर्ति खंडित होने की सूचना उन्होंने आसपास के लोगों को दी तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मंदिर की प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई।इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

वहीं मंदिर प्रबंधक की ओर से थाने पर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पूर्व मंत्री याकूब और पत्नी समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा, फैक्टरी से पकड़ा था पांच करोड़ का मीट

ग्रामीणों का कहना है कि यह एक सोची समझी साजिश है। इस मामले को लेकर कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। कॉलोनी के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं मूर्ति खंडित होने के मामले की जानकारी पुलिस ने उच्च अधिकारियों को भी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed