फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: There is no vacancy in police and army for three years and youth are upset

एक्सक्लूसिव: दौड़ते-दौड़ते पैरों में पड़ गए छाले, नहीं निकली आर्मी और पुलिस की भर्ती, छलका युवाओं का दर्द

Mon, 24 Jan 2022 02:36 PM IST
कपिल kapil राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jan 2022 02:36 PM IST
सार

आर्मी और पुलिस की भर्ती न निकलने से युवा परेशान हैं। लगातार तीन साल से दौड़ लगाकर नौकरी के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। पढ़िए युवाओं का क्या कहना है।

विज्ञापन
Meerut News: There is no vacancy in police and army for three years and youth are upset
दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौड़ते-दौड़ते युवाओं के पैरों में छाले पड़ गए हैं। कुछ की आस टूट चुकी है और सैकड़ों दहलीज पर खड़े हैं। तीन साल से आर्मी और पुलिस की भर्ती न निकलने के कारण इनकी उम्र निकल गई है। अब इनका भविष्य भर्ती निकलने के साथ ही उम्र में छूट देने पर टिका है। युवाओं को आस है कि चुनाव के बाद जो भी सरकार लखनऊ के सिंहासन पर बैठेगी, वह उनकी समस्या का समाधान करेगी। 

विज्ञापन


युवाओं का कहना है भर्ती की तैयारी करते हुए उनके घुटनों का कैल्शियम भी खत्म होने लगा है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। पश्चिमी यूपी के ग्रामीण युवाओं का सपना सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस में जाने का ही होता है। सेना और पुलिस आदि की भर्ती के लिए फिजिकल डिफेंस एकेडमी जिटौली मेरठ में तैयारी कर रहे युवाओं ने अमर उजाला से अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी आए, रोजगार अहम होना चाहिए। 
विज्ञापन


ये बोले युवा 
पिछले चार साल से आर्मी और पुलिस की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा हूं। भर्ती नहीं आने से उनकी उम्र निकल गई है। - निखिल कुमार, दादरी हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना में जाने का सपना लेकर तैयारी शुरू की थी, लेकिन तीन साल से भर्ती नहीं निकलने से उम्र निकल गई। अब उम्र में छूट मिलनी चाहिए। - हरिओम चौधरी, मंडौरा मेरठ

तीन साल पहले भर्ती की तैयारी में लगा था। उम्मीद थी कि सेना या पुलिस में हो जाऊंगा, लेकिन सरकार ने नहीं सुनी। इस बार कुछ होना चाहिए। - देवेश शर्मा, जानसठ 

मई 2019 में सेना की भर्ती आई थी। तब से भर्ती नहीं आई है। उनका जीवन खराब हो गया है। अब उम्र नहीं बची। हमारी समस्या सुननी चाहिए। - विनय कुमार, बहरामपुर मेरठ

भर्ती नहीं होने से पुलिस में जाने का सपना अधूरा ही रह गया। सरकार ने तीन साल से भर्ती नहीं निकाली। अब कहां जाएं, कुछ समझ नहीं आ रहा। - विशाल शर्मा, बहरामपुर मेरठ

भर्ती की तैयारी में लाखों रुपये खर्च करके भी कुछ हासिल नहीं हुआ। तीन साल से भर्ती नहीं निकलने से उम्र निकल गई। - विजय कुमार, कसेरवा शामली

आर्मी या पुलिस में जाने के सपने के साथ तैयारी शुरू की थी। भर्ती न होने से पूरी मेहनत बेकार हो गई। चुनाव के बाद इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। - सचिन कुमार, अहेड़ा बागपत

तीन साल से भर्ती की उम्मीद पर तैयारी में जुटा हूं। भर्ती नहीं आई तो कुछ दिन बाद उम्र निकल जाएगी। समझ नहीं आ रहा क्या करूं। - सचिन बसौता, पुट्ठा मेरठ

चार साल से भर्ती की तैयारी में जुटा हुआ हूं। तीन साल से भर्ती नहीं निकली। सरकार ने झूठे सपने दिखाए। - अनिकेत प्रजापति, किला परीक्षितगढ़ मेरठ

घर की आर्थिक हालत सही करने के लिए भर्ती की तैयारी में जुटा हूं। लेकिन तीन साल से भर्ती नहीं आने से दिल टूटने लगा है। - अर्चित मोतला, दादरी मेरठ

क्या बोले एकेडमी संचालक 
पश्चिमी यूपी के युवाओं में सेना और पुलिस में भर्ती होने का जुनून सवार है। इसके लिए वे वर्षों मेहनत करते हैं। लेकिन पिछले तीन साल से भर्ती नहीं निकलने से युवाओं की उम्र निकल गई है। भर्ती का ऐसा हाल देखकर नए युवाओं का भी अब मोह भंग होने लगा है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। - चौधरी आदेश पूनिया, संचालक फिजिकल डिफेंस एकेडमी जिटौली मेरठ 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण

इन्हें भी देखें
जनपद में करीब दस हजार युवा कर रहे आर्मी और सेना भर्ती की तैयारी
पांच हजार से ज्यादा युवाओं की निकल गई उम्र
जनपद में करीब एक लाख बेरोजगार पंजीकृत 
ग्रामीण युवाओं की पहली पसंद है सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed