फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: सोतीगंज के कबाड़ी हाजी गल्ला पर फिर बड़ी कार्रवाई, 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखिए तस्वीरें

Fri, 31 Dec 2021 05:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Dec 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: The police have attached to 15 crore property of Haji Galla of Sotiganj and see photos
सोतीगंज के कबाड़ी हाजी गल्ला की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त। - फोटो : amar ujala

मेरठ में चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने के आरोपी हाजी गल्ला के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। उसके वेस्टर्न रोड स्थित बंगला नंबर 235 पर बने अवैध गोदाम को एएसपी ने शुक्रवार को सील कर दिया। हाजी गला की पटेल नगर की करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी पहले जब्त की जा चुकी है।



सोतीगंज के हाजी गल्ला पर अकूत संपत्ति, पंजाब में 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा
चोरी व लूट के वाहन काटकर 20 साल में सोतीगंज के हाजी गल्ला ने अकूत संपत्ति अर्जित की। पंजाब में गल्ला की 100 करोड़ की संपत्ति चिह्नित की है, जिसके दस्तावेज भी पुलिस ने जुटा लिए हैं। पुलिस की एक टीम पंजाब रवाना हो गई है। गल्ला की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त पहले ही हो चुकी है, अब कैंट वाला गोदाम भी जब्त होगा। बताया जाता है कि सोतीगंज में चोरी की गाड़ियां कटवाने का काम गल्ला ने ही शुरू कराया था। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में उसने अपना नेटवर्क फैलाया। चोरी की गाड़ी के इंजनों की सप्लाई सबसे ज्यादा पंजाब में गल्ला करता था, जहां पर उसने यह संपत्ति अर्जित की। अब गल्ला पांच साल से पंजाब में ही काम कर रहा था।

Meerut News: The police have attached to 15 crore property of Haji Galla of Sotiganj and see photos
हाजी गल्ला के गोदाम पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बैंक में सिर्फ तीन लाख, संपत्ति अकूत
पुलिस ने हाजी गल्ला और उसके बेटों के बैंक खातों की जांच की, जिसमें सिर्फ तीन लाख रुपये होने बताए हैं। जबकि गल्ला के पास अकूत संपत्ति है। पुलिस दावा करती है कि गल्ला आयकर से बचने के लिए बैंक से लेन-देन नहीं करता था। वो पैसा अपने घर पर या फिर रिश्तेदारों के यहां रखता था। इसके चलते उसके पास कभी बैंक का नोटिस तक नहीं आया। 

Meerut News: The police have attached to 15 crore property of Haji Galla of Sotiganj and see photos
गोदाम पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सोतीगंज में लूट-चोरी के वाहनों का कमेला बंद होने के बाद कुछ कबाड़ी हापुड़, बुलंदशहर और अलीगढ़ और आसपास के अन्य जिलों में बना ठिकाना बना रहे हैं। ऐसी जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिल रही है। दूसरे जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: The police have attached to 15 crore property of Haji Galla of Sotiganj and see photos
गोदाम पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहनों का कटान बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। एसएसपी ने इसी को देखते हुए सोतीगंज बाजार को बंद करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
Meerut News: The police have attached to 15 crore property of Haji Galla of Sotiganj and see photos
हाजी गल्ला के गोदाम पर कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

सोतीगंज के पुराने गोदामों में रखे पार्ट्स को यहां से कबाड़ी अब दूसरी जगह भेज रहे हैं। पुलिस ऐसे कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए सर्विलांस तंत्र का भी सहारा ले रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed