{"_id":"618bd5fb01342040cd4da775","slug":"meerut-news-the-farmers-have-announced-that-they-will-meet-with-chief-minister-yogi-adityanath-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा एलान: ट्रैक्टर-ट्रॉली से बड़ी संख्या में सीएम योगी से वार्ता करने पहुंचेंगे किसान, पिछले चार महीने से कर रहे ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा एलान: ट्रैक्टर-ट्रॉली से बड़ी संख्या में सीएम योगी से वार्ता करने पहुंचेंगे किसान, पिछले चार महीने से कर रहे ये मांग
Wed, 10 Nov 2021 07:53 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:53 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे से पहले किसानों ने बड़ा एलान किया है। किसानों का एलान है कि वे गुरुवार को बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली व निजी वाहनों से सीएम योगी से वार्ता करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में आवास-विकास विस्तार योजना को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने बुधवार को एक बड़ा एलान किया है। किसानों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करने के लिए बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली व निजी वाहनों से पहुंचने का एलान किया है। वे सीएम योगी के सामने अपनी समस्या रखकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि किसान पिछले चार महीने से धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं गुरुवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को सम्मानित करने मेरठ आ रहे हैं। इसी दौरान सीएम योगी से वार्ता करने के लिए किसानों ने यह एलान किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
बताया गया कि किसान पिछले चार महीने से जागृति विहार एक्सटेंशन में बढ़े हुए प्रति कर और छह प्रतिशत विकसित भूखंड की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात