फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, supply department granted license but wrote 'unknown' to Vishal Jain's father

तेल का खेल: आपूर्ति विभाग ने लाइसेंस दिया..., लेकिन मुकदमे में विशाल जैन के पिता को लिखा 'नामालूम'

Sun, 15 Sep 2019 11:54 AM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 Sep 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Meerut news, supply department granted license but wrote 'unknown' to Vishal Jain's father
पेट्रोल पंप के गोदाम पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

यह बड़ी ही दिलचस्प बात है। सरकारी मशीनरी ने लाइसेंस दिया, बावजूद विशाल जैन के पिता का नाम नहीं पता। डीपी पेट्रो केम का लाइसेंस, बिजली कनेक्शन, जीएसटी, आईओसीएल समेत अन्य विभाग द्वारा आवेदक के फार्म पर पिता का नाम न लिखा हो। उसका रिकॉर्ड प्रशासन के रिकॉर्ड में होगा। इसके बावजूद तेल कारोबारी विशाल जैन के खिलाफ विभाग आपूर्ति विभाग की तहरीर में पिता (नामालूम) लिखा है। शहर में इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन


एसओ टीपीनगर दिनेश चंद बघेल का कहना कि जिला आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर जोगेंद्र कुमार ने डीपी पेट्रो केम मालिक प्रदीप जैन पुत्र सुरेश जैन और विशाल जैन पुत्र नामालूम निवासी 142 महावीरजी नगर टीपीनगर के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


आरोपी विशाल जैन के पिता का नाम नहीं खोला। जबकि जिला आपूर्ति विभाग ने डीपी पेट्रो केम को लाइसेंस दिया हुआ है। सवाल उठता है कि आपूर्ति विभाग द्वारा लाइसेंस के फार्म में विशाल जैन के पिता का नाम लिखा या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शायद ऐसा संभव नहीं होगा कि आवेदक का नाम न हो। छापा मारने के दौरान बताया गया कि विशाल जैन के पिता धनेंद्र जैन हैं। मौके पर धनेंद्र जैन का भांजा मिक्की निवासी बड़ौत मिला था, उसने भी अपने बयानों में धनेंद्र जैन का नाम बताया। अब सवाल उठता है कि धनेंद्र जैन का नाम क्यों नहीं लिखा गया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस जांच में विशाल के पिता का नाम खोलेगी। 

विशाल जैन को भी पुलिस ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब
डीपी पेट्रो केम के मालिक विशाल जैन को शनिवार को पुलिस ने नोटिस भेजकर जवाब मांगना बताया है। गोदाम में 78500 लीटर काला तेल कहां से आया है, इसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।  आईजी आलोक सिंह ने मुखबिर की सूचना पर एडीएम और एसपी सिटी के नेतृत्व में जगन्नाथपुरी-7 में शुक्रवार सुबह छापा लगवाया था। जहां से 78500 लीटर काला तेल बरामद हुआ था।

पुलिस ने आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर जोगेंद्र की तहरीर पर डीपी पेट्रो केम मालिक विशाल जैन व प्रदीप जैन पर मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को टीपीनगर पुलिस ने विवेचना को आगे बढ़ाने के लिये दोनों नामजद आरोपियों को नोटिस भेजने की बात कही।

एसओ टीपीनगर का कहना कि आपूर्ति विभाग ने यह काला तेल अवैध बताया है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मौके पर विशाल जैन का एक रिश्तेदार विशाल जैन उर्फ मिक्की निवासी बड़ौत मिला था, उसको पुलिस ने मौके का गवाह लिखापढ़ी में बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed