{"_id":"62080495f0abbb6d2b071c87","slug":"meerut-news-stf-team-has-busted-a-illegal-arms-factory-and-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई : मेरठ में एसटीएफ ने पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्टरी, एक आरोपी दबोचा, 19 तमंचे हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई : मेरठ में एसटीएफ ने पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्टरी, एक आरोपी दबोचा, 19 तमंचे हुए बरामद
Sun, 13 Feb 2022 12:33 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:33 AM IST
सार
एसटीएफ की टीम ने शनिवार को एक अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया। वहीं मौके से 19 तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में एसटीएफ और सरधना पुलिस ने शनिवार को पिठलोकर गांव में तमंचा फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर 19 तमंचे बरामद किए। तीन आरोपी गुफरान उर्फ पप्पू, आशु और खालिद निवासी पिठलोकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने पिठलोकर गांव में छापा मारा। यहां से शहजाद निवासी पिठलोकर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने बताया कि शहजाद और आशु शातिर बदमाश हैं। तमंचे बनाने और सप्लाई करने के मामले में दोनों कई बार जेल जा चुके हैं। करीब 10 साल से पिठलोकर में तमंचा बनाने का धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
मेरठ के अलावा दूसरे जिलों में आशु की सेटिंग है। आशु की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा होगा कि कहां-कहां तमंचे सप्लाई किए गए हैं। मौके पर 19 तमंचे के अलावा अधबने तमंचे और औजार बरामद हुए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में एसटीएफ और सरधना पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे
2500 रुपये में बेचते थे तमंचा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शहजाद ने बताया कि वह दिन में दो-तीन तमंचे बना देता था। एक तमंचे को 25 सौ रुपये में बेचते थे। कारीगर को एक हजार रुपये के हिसाब से देते थे। गांव में कई युवक तमंचा बनाने का काम करते हैं। आशु की गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलेंगे।
यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें