{"_id":"624835db61176662b27a9d3f","slug":"meerut-news-son-in-law-shadab-of-former-minister-haji-yakub-has-death-by-heart-attack-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के दामाद की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस ने फैक्टरी में मारा था छापा, पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के दामाद की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस ने फैक्टरी में मारा था छापा, पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट
Sat, 02 Apr 2022 05:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 02 Apr 2022 05:18 PM IST
सार
याकूब कुरैशी के दामाद की मौत हो गई है। बताया गया कि शादाब शुक्रवार रात को देहरादून गए थे। वहीं पर हार्ट अटैक आने से मौत हुई।
विज्ञापन
याकूब की फैक्टरी पर छापा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के दामाद शादाब की हार्टअटैक से मौत हो गई है। तीन दिन पहले याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारा था। जहां पर अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि याकूब कुरैशी और उसकी पत्नी साजिदा बेगम बेटे इमरान व फिरोज समेत 14 लोग नामजद है। मुकदमे में दामाद का नाम नहीं है। याकूब के दामाद की मौत की जानकारी लगने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है ताकि किसी बात को लेकर कोई उन्माद न बने।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर खुल गया याकूब की फैक्टरी का बड़ा राज: खाड़ी देशों में निर्यात होता था मीट, सबूत के लिए काफी है ये सच, तस्वीरें
विज्ञापन
बताया गया है कि याकूब के दामाद शादाब शुक्रवार रात देहरादून गए थे। वहीं पर उन्हें अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई है।
पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी में पांच करोड़ रुपये का मीट पकड़ा गया था। पुलिस ने इस मामले में हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी, बेटे इमरान और फिरोज समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने फैक्टरी से 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
फैक्टरी पर छापा पड़ा तो मचा था हड़कंप
पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुधवार की रात को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की सील मीट फैक्टरी अल-फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा तो भगदड़ मच गई थी। इस दौरान कुछ कर्मचारी फैक्टरी की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: याकूब की फैक्टरी को लेकर बिजली विभाग का बड़ा दावा, क्या एमडीए से हुई ये बड़ी भूल? जानें क्या है पूरा सच