{"_id":"60531d301c44045aca109ad8","slug":"meerut-news-six-new-corona-patients-has-been-found-including-army-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, सैनिक समेत छह नए मरीज मिले, सीएमओ ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, सैनिक समेत छह नए मरीज मिले, सीएमओ ने कही ये बात
Thu, 18 Mar 2021 02:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:58 PM IST
सार
- मेरठ में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका
- लोग बरत रहे लापरवाही, सात दिन में मिले 58 मरीज
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 4154 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें एक सैनिक समेत कोरोना के छह नए मरीज मिले, जिनमें दो नए केस है और चार पुराने मरीजों के संपर्क वाले। चार स्टूडेंट हैं और एक घरेलू महिला शामिल है। ये मरीज मवाना और पांची के हैं। अब तक 21466 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 35 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना संक्रमण से 409 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। नौ मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 20989 की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
आने वाले 15 दिन रहेंगे अहम
लखनऊ के अधिकारियों और मेरठ के प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बुधवार को ऑनलाइन मीटिंग हुई। इसमें कहा गया कि आने वाले 15 दिन ज्यादा महत्वपूर्ण रहेंगे। इन दिनों में यदि कोरोना के मरीज बढ़ते हैं तो फिर से कोरोना का बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। लिहाजा टेस्टिंग बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उन लोगों की रिपोर्ट भी आ जाएगी, जिनके सैंपल रेलवे स्टेशन से मंगलवार को लिए गए थे।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने दी सतर्क रहने की हिदायत
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। इसमें उन्होंने हिदायत दी कि कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं उन्होंने टीबी को खत्म करने के लिए चल रहे अभियान पर गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फैक्टरी में छापा, भारी मात्रा में बरामद हुई प्रतिबंधित दवाइयां, देखिए तस्वीरें
बढ़ रही है लापरवाही
कोरोना से बचाव के प्रति लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कई प्रदेशों में दूसरी लहर देखी जा रही है। ऐसे में मेरठ में भी इसका असर होगा। मरीजों की संख्या कभी 10 से कम तो कभी 10 से ज्यादा हो रही है। यह मरीज बढ़ने का संकेत हो सकता है। सावधानी ही इससे बचने का उपाय है। - डॉ. अमित गर्ग, प्रभारी, माइक्रोबायोलॉजी लैब मेडिकल कॉलेज
निगरानी कर दी शुरू
रेलवे स्टेशन पर केरल और महाराष्ट्र से आने वालों की निगरानी शुरू कर दी गई है। रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही शासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि वे इन स्थानों से आ रहे यात्रियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दें। - डॉ. अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/