{"_id":"60acf3e08ebc3e86fe181b9a","slug":"meerut-news-rld-sp-and-bsp-have-started-making-strategies-for-zilla-panchayat-president-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा को हराने के लिए सपा-रालोद और बसपा की जोड़-तोड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा को हराने के लिए सपा-रालोद और बसपा की जोड़-तोड़ शुरू
Tue, 25 May 2021 06:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 May 2021 06:26 PM IST
सार
भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर पूरी तैयारी कर ली है। उधर, रालोद-सपा और बसपा ने भी बीजेपी को हराने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा और सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सपा-रालोद और बसपा की जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। रालोद अपना प्रत्याशी लड़ाना चाहता है लेकिन सपा के कुछ नेता अपना प्रत्याशी उतारने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
सपा और रालोद में प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक हुई। इसमें रालोद, सपा और बसपा के अलावा निर्दलीय मिलाकर 17 जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। सपा के कई पदाधिकारियों के मौजूद नहीं रहने से प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। दो-तीन दिन में प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। प्रत्याशी सपा का होने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत में रालोद और बसपा के आठ-आठ, सपा के सात एवं पांच निर्दलीय हैं। इनकी संख्या 28 है। अगर निर्दलीय भाजपा के साथ जाते हैं तो भी विपक्ष में 23 सदस्य रहेंगे। भाजपा गौरव कुसेड़ी को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब सपा और रालोद में से किसी एक पार्टी का प्रत्याशी घोषित होना है। इसके लिए सोमवार को गढ़ रोड स्थित एक होटल में सपा और रालोद के कुछ पदाधिकारियों के साथ 17 जिला पंचायत सदस्य बैठक में मौजूद रहे। सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह बैठक में शामिल नहीं थे। बैठक में सपा से दो प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं में से एक नाम फाइनल होगा।
विज्ञापन
रालोद प्रत्याशी घोषित होने पर कम होगी टूट-फूट
जानकार मानते हैं कि अगर रालोद का प्रत्याशी घोषित होता है तो सदस्यों में टूट-फूट कम होगी। वहीं, अगर सपा का प्रत्याशी घोषित होता है तो पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर और अतुल प्रधान के बीच पुरानी अदावत उभरने पर समीकरण बदल सकते हैं। शाहिद मंजूर के पास कई सदस्य हैं। इसके अलावा बिरादरीवाद की राजनीति भी उलटफेर कर सकती है। अतुल ने सपा में रहते हुए भाजपा के कुलविंदर को चुनाव जितवाया था।
अखिलेश के आदेश पर अमल होगा
बातचीत जारी है। अभी चुनाव को लेकर पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की तरफ से कोई आदेश नहीं दिए गए हैं, जो आदेश मिलेगा, वैसा ही किया जाएगा। - राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा