{"_id":"6239c978b3fce5293f351567","slug":"meerut-news-relatives-have-ruckus-by-placing-dead-body-and-demanded-arrest-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा
Tue, 22 Mar 2022 06:34 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:34 PM IST
सार
परिजनों ने शव रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट चौराहे पर सुल्तान का शव रख परिजनों ने जाम लगा दिया। परिजनों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ कोतवाली समेत आधा दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन युवकों ने भोले की झाल में डूबा कर हत्या की। इस दौरान कई समाज सेविका नेता भी मौके पर पहुंच गए। वहीं दो घंटे तक यातायात व्यवस्था बेपरी हो गई और भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
ये था मामला
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के नूर नगर उज्ज्वल गार्डन निवासी राशिद ने बताया कि बेटा सुल्तान 19 मार्च को क्षेत्र के रहने वाले चार दोस्तों के साथ भोले की झाल नहर पर नहाने गया था। नहर में सुल्तान को दोस्तों ने धक्का दे दिया था। दोस्तों ने फोन कर सुल्तान की डूबने की खबर दी थी। नहर में डूबने के बाद सोमवार शाम को सुल्तान का शव रोहटा पुलिस को मिला। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले
वहीं मंगलवार को शव दफनाने ले जा रहे परिजनों ने लिसाड़ीगेट चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें