फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Railways will run special trains on seven routes for medical entrance examination

रेलवे कल इन सात रूटों पर चलाएगा स्पेशल ट्रेन, मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए बनाया खास प्लान

Sat, 12 Sep 2020 01:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Sep 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Railways will run special trains on seven routes for medical entrance examination
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

कल (रविवार) को होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे सात रूटों पर 13 सिंतबर (कल) ट्रेन चलाएगा। इसमें सहारनपुर से वाया मेरठ और दिल्ली के बीच ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा शामली से दिल्ली रूट पर भी ट्रेन चलेगी। इससे पहले एनडीए प्रवेश परीक्षा के दौरान भी देहरादून से दिल्ली के बीच ट्रेन चलाई गई थी। हालांकि, स्पेशल ट्रेन चलाने का फायदा रेलवे को नहीं हो रहा है। उस समय भी रेलवे को मात्र 525 रुपये की कमाई सिटी स्टेशन से हुई थी। जबकि चार स्पेशल ट्रेन अप-डाउन में चलाई थी। इस स्पेशल ट्रेन को भी अप-डाउन में चलाया जा रहा।

विज्ञापन


रविवार को सहारनपुर से सुबह 7.30 बजे ट्रेन चलकर 9.01 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। सिटी स्टेशन पर सिर्फ एक मिनट का स्टॉपेज रखा गया है। ये ट्रेन 10.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस बीच ये ट्रेन सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, मोदीनगर, गाजियाबाद, शाहदरा रूकेगी। वहीं शाम को दिल्ली से 7.20 पर चलकर ट्रेन रात 8.49 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी और 10.30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमन हत्याकांड: बाजार बंद कराने को लेकर भिड़े व्यापारी, जमकर चले लात-घूसे, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली से दिल्ली भी चलेगी स्पेशल
वहीं शामली से भी सुबह 8.30 बजे ट्रेन चलकर 10.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बड़ौत 9.15 और बागपत 9.32 बजे पहुंचेगी। वहीं शाम को दिल्ली से 7.40 बजे चलकर वाया बड़ौत, बागपत होते हुए 9.50 बजे शामली पहुंचेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed