{"_id":"6182eaa4e05fee6fcf3c54ee","slug":"meerut-news-public-will-get-relief-due-to-reduction-in-the-price-of-petrol-and-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी कटौती: आज से कम होगा महंगाई का बोझ, एक ही बार में घटे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी कटौती: आज से कम होगा महंगाई का बोझ, एक ही बार में घटे इतने रुपये
Thu, 04 Nov 2021 01:31 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:31 AM IST
सार
आज से पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा बदलाव हो गया है। एक ही बार में इतने रुपये घटने से महंगाई का बोझ कम होगा। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में बुधवार मध्य रात्रि तक पेट्रोल 106.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.64 प्रति लीटर बिका। लेकिन आज यानी गुरुवार सुबह से डीजल और पेट्रोल पर 12 रुपये कम होने से लोगों की जेब पर पड़ रहा महंगाई का बोझ कुछ कम होगा। हालांकि ट्रांसपोर्टरों ने मालभाड़ा कम करने से इनकार किया है।
विज्ञापन
मेरठ जिले में इंडियन, भारत, एचपी और अन्य कंपनियों समेत लगभग 125 पेट्रोल पंप हैं। जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि डीजल व पेट्रोल के रेट कम होने से जनता को बड़ी राहत मिली है। पेट्रोल पंप संचालकों को अगर नुकसान भी झेलना पड़ेगा तो हम तैयार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल खबर का जोड़
डीजल-पेट्रोल का रेट लंबे समय बाद कम हुआ है। हमने भाड़ा लंबे समय बाद केवल अक्तूबर में बढ़ाया था। ट्रांसपोर्टर को भारी नुकसान पहले ही हो चुका है। अभी फिलहाल भाड़ा घटनाने पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। - गौरव शर्मा, अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ
यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें