{"_id":"6294c6f6a9142402f559358a","slug":"meerut-news-police-have-dead-body-found-of-paramjit-in-forest-of-hastinapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: खेत में पड़ी मिली परमजीत की लाश, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे हुआ था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: खेत में पड़ी मिली परमजीत की लाश, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे हुआ था लापता
Mon, 30 May 2022 07:14 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 May 2022 07:14 PM IST
सार
पुलिस और सर्विलांस टीम ने 48 घंटे तक परमजीत की खूब तलाश की लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। अब सोमवार को उसका शव एक खेत में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से सोमवार को परमजीत का शव बरामद किया। परमजीत का शव तारापुर फतेहपुर प्रेम रोड पर बड़ी चकरोड के सामने एक फार्म के पास खेत में पड़ा मिला। बताया गया कि 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया है।
विज्ञापन
ये था मामला
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम निवासी परमजीत (35) शनिवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वह मां को दवा दिलाने के लिए तारापुर में डॉक्टर के पास आया था। यहां किसी दोस्त का फोन आने के बाद मां को यहीं छोड़कर चला गया और रविवार रात तक नहीं लौटा। परमजीत के भाई बूटा सिंह ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। परमजीत के कुछ परिचितों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें
विज्ञापन
अब करीब 48 घंटे बाद परमजीत का शव मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परमजीत की पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने किसी तरह की रंजिश या अन्य कोई कारण नहीं बताया था। पुलिस ने परमजीत को जानने वाले लोगों से भी पूछताछ की लेकिन, घटना का खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं
हस्तिनापुर थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह राठौर का कहना है कि घटना से जुड़े संभावित कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।