फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: People has ruckus on the road against municipal officials over the problem of waterlogging in colony

मेरठ: जलभराव पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे लोग तो टूटी नगर निगम की नींद, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

Fri, 12 Nov 2021 06:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Nov 2021 06:09 PM IST
सार

मेरठ में जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतर गए और निगम के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन
Meerut News: People has ruckus on the road against municipal officials over the problem of waterlogging in colony
मेरठ में निगम अधिकारियों के खिलाफ हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पूर्वा अहिरान की वाल्मीकि बस्ती में जलभराव को लेकर लोगों ने शुक्रवार को हाईवे जाम किया तो निगम अधिकारियों की नींद टूटी। मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों को भीड़ ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। साथ ही जलभराव से स्थाई मुक्ति दिलाने की मांग की। निगम अधिकारियों ने जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए जेसीबी से नाले को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू की। नाले को जगह-जगह व्यापारियों ने बंद किया हुआ था। अतिक्रमण हटने के बाद नाले से पानी बहना शुरू हो गया। 

विज्ञापन


ईव्ज चौराहा के निकट पूर्वा अहिरान वाल्मीकि बस्ती में सीवर लाइन चोक है। पिछले दिनों नगर निगम, जलकल विभाग के अधिकारियों ने जलभराव के दौरान सीवर लाइन को नालों से जोड़ दिया था। उस समय तो जलभराव से राहत मिल गई थी। लेकिन अब सीवर लाइन और नाले दोनों ही चोक हैं। वाल्मीकि समाज के परिवारों ने दीपावली का त्योहार भी जलभराव के बीच ही मनाया था। तीन दिन पहले जलभराव खत्म करने के लिए इंदिरा चौक पर नाले की पुलिया को तोड़कर प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को वाल्मीकि बस्ती के लोग इक्टठा होकर ईव्ज चौराहा पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर पहुंच गए। भाजपा पार्षद टीसी मनोठिया, सुधांशु महाराज, नरेंद्र उपाध्याय, पार्षद मोबीन अहमद के नेतृत्व में रोड जाम कर दिया। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम के सहायक नगरायुक्त इंद्र विजय, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने सड़क किनारे नाले को साफ करने के लिए जेसीबी लगवाई। उसके बाद ही लोग शांत हुए। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

जलभराव के स्थाई समाधान की मांग 
पार्षद टीसी मनोठिया, मोबीन, नरेंद्र उपध्याय, सुधांशु महाराज आदि ने पुरानी सीवर लाइन की सफाई कराकर जलभराव से स्थाई समाधान की मांग उठाई। जिसपर नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि बच्चा पार्क से पुराना कमेला हापुड़ रोड तक पुरानी सीवर लाइन की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही स्थाई समाधान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed