UP: मेरठ में याकूब कुरैशी के भतीजे की दबंगई, पड़ोसी को पीटा, शिकायत करने पर नहीं पहुंची पुलिस
Meerut News : मेरठ में याकूब कुरैशी के भतीजे और धेवते की दबंगई का मामला सामने आया है। याकूब के भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी को पीट दिया। वहीं, शिकायत करने पर पुलिस नहीं पहुंची।
विस्तार
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भतीजे अलीम और धेवते समीर सहित पांच लोगों ने शुक्रवार देर रात दबंगई दिखाते हुए पड़ोसी को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची।
इसके बाद पड़ोसी ने परिवार के साथ सोहराब गेट पुलिस चौकी पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अलीम, समीर, मुसीर, आजम और मोमीन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, याकूब की बेटी आसमां के पड़ोसी अरशद पर 1.75 लाख रुपये उधार थे। आसमां ने जुलाई 2017 में वेस्ट एंड रोड पर एक स्कूल में जाकर हंटर चलाया था। इसे लेकर याकूब परिवार काफी चर्चा में आया था।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें
बताया गया कि अरशद ने शुक्रवार को 50 हजार रुपये देने का वादा किया था। आसमां का बेटा समीर अपने साथियों के साथ रुपये मांगने गया तो विवाद हो गया। आरोप है कि समीर, अलीम सहित अन्य ने अभद्रता और मारपीट की।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश
इंस्पेक्टर कोतवाली नीरज मलिक ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। वहीं, समीर का कहना है कि अरशद पर उनके 20 लाख रुपये हैं। उधार के रुपये मांगने पर अरशद के भाई मोहसीन ने उन पर पिस्टल तानी। इसे लेकर विवाद हुआ था।