{"_id":"5df3f1fb8ebc3e87cc2f091a","slug":"meerut-news-mrt458624991","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को लेकर दो युवकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को लेकर दो युवकों में मारपीट
विज्ञापन
प्रेमिका को लेकर दो युवकों में मारपीट
मेरठ। बच्चा पार्क पर प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ घूमते देखकर युवक आग बबूला हो गया। प्रेमिका को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पर सिविल लाइन, सदर बाजार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र की युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार दोपहर युवती अपने दूसरे प्रेमी के साथ बच्चा पार्क पर गई थी। इसकी जानकारी लगते ही पहला प्रेमी भी वहां पहुंच गया। दोनों युवकों के बीच युवती को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ही युवती से छेड़छाड़ का आरोप एक दूसरे पर लगा रहे थे। यह देख लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की और दोनों युवक नितिन और मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। युवती और उसके परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि युवकों को युवती पहले से जानती थी। युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।