{"_id":"614dcdb18ebc3e0997371353","slug":"meerut-news-mockdrill-was-done-in-chc-including-medical-college-and-district-hospital-before-the-third-wave-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कोरोना की तीसरी लहर से पहले मेडिकल सहित जिले के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, ये हैं खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कोरोना की तीसरी लहर से पहले मेडिकल सहित जिले के कई अस्पतालों में हुई मॉकड्रिल, ये हैं खास बातें
Fri, 24 Sep 2021 06:38 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Sep 2021 06:38 PM IST
सार
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले जिला अस्पताल सहित सीएचसी में शुक्रवार को मॉकड्रिल की गई। इस दौरान स्टाफ फैमिली के एक बच्चे को मरीज बनाकर अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को परखने के लिए मेडिकल, जिला चिकित्सालय और सीएचसी किठौर, सरधना, मवाना व हस्तिनापुर में शुक्रवार को मॉकड्रिल की गई। लखनऊ से संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी डॉ. एके गुप्ता तैयारियों की पड़ताल करने के लिए आए हैं। इस दौरान मरीजों को बेड पर लिटाकर ऑक्सीजन आपूर्ति, उन्हें दी जाने वाली संभावित दवाइयां, उपकरण व स्टाफ की ट्रेनिंग को जांचा-परखा जाएगा। इन व्यवस्थाओं में नए बनाए गए पीआईसीयू वार्ड की व्यवस्थाओं को विस्तार से देखा गया।
विज्ञापन
मेरठ में मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का पीआईसीयू वार्ड तैयार किया गया है, जो वेंटीलेटर एवं सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई से युक्त है। जिला चिकित्सलाय में 40 बेड का पीआईसीयू वार्ड तैयार किया गया, जिसमें 20 बेड वेंटीलेटर और 20 बेड सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई के हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10-10 बेड के पीआईसीयू वार्ड तैयार किए गए हैं। इससे पहले पिछले महीने भी मॉकड्रिल की गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
विज्ञापन
कोविड मॉकड्रिल के दौरान स्टाफ फैमिली के एक बच्चे को मरीज बनाकर अस्पताल में लाया गया। स्ट्रेचर पर बिठाकर मरीज को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं मॉकड्रिल में ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर लगाने को देखा गया। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में 20 वेंटिलेटर और 30 हाइ डिपेंडेंसी बेड बनाए गए हैं। अस्पताल के स्टॉफ, डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय का रिस्पांस टाइम भी चैक किया गया।
यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें