फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Meerut News: An elederly man and a Dead body of two-year-old missing girl found in

Meerut News: जानीखुर्द से लापता दो साल की मासूम का शव खेत में मिला, खरखौदा में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी

Sat, 15 Apr 2023 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 15 Apr 2023 11:21 AM IST
सार

मेरठ देहात में आज सुबह दो अलग अलग स्थानों पर बच्ची व बुजुर्ग के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहली घटना जानीखुर्द की है तो दूसरी खरखौदा में घटित हुई है। दोनों ही स्थानों पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut News: Meerut News: An elederly man and a Dead body of two-year-old missing girl found in
मासूम बच्ची का का फाइल फोटो व बुजुर्ग का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ देहात में दिन निकलते ही दो बड़ी वारदातें सामने आईं। यहां जानीखुर्द में दो साल की मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि बच्ची शुक्रवार से लापता चल रही थी। वहीं खरखौदा थानाक्षेत्र के नौगजा के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों ही स्थानों पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानीखुर्द में गांव बहरामपुर में शनिवार सुबह खेत गए किसानों लापता दो साल की बच्ची आयत का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। बच्ची शुक्रवार दोपहर से घर से गायब थी। परिजनों ने बच्ची की हत्या किये जाने की आशंका प्रकट की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: विशु हत्याकांड को लेकर महापंचायत आज, पुलिस अलर्ट, दो गिरफ्तार, पढ़ें- ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बहरामुपर निवासी मोहसिन साइकिल पर फेरी कर चूर्ण बेचने का काम करता है। उसकी छह बेटियां और एक पुत्र में से छठे नंबर की पुत्री अयात (2) शुक्रवार की दोपहर में अपने घर के बहार खेल रही थी। कुछ देर बाद घर के बहार दिखाई न देने पर अयात की तलाश परिजनों की। तलाश के दौरान आसपास के खेतों में भी तलाशी की गई। लेकिन अयात का कुछ पता नहीं चल पाया।

काफी तलाश के बाद रात ग्यारह बजे उसके गुम होने की सूचना पुलिस को दी गई। शनिवार सुबह अपने खेत गये गांव के ही महेंद्र को अपने खेत में एक बच्ची शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना महेंद्र ने जानी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने मोहसिन ने मिले शव की शिनाख्त अपनी बच्ची अयात के रूप में की।

इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चल पाएगा। वहीं बच्ची अपने घर से करीब छह-सात मीटर दूर कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है।

खरखौदा में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी
खरखौदा के नौगजा के पास एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि बुजुर्ग ने मैरून जैकेट व बादामी कुर्ता व सफेद पाजामा पहना हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed