Meerut News Live: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा और जुर्माना
{"_id":"643a2c337b416fc4bb053cd4","slug":"meerut-news-live-mahapanchayat-in-daurala-regarding-vishu-murder-case-two-arrested-latest-news-2023-04-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा और जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 15 Apr 2023 07:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:20 PM IST
खास बातें
मेरे से सटे हस्तिनापुर में पलड़ा गांव में हुई विशु की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दौराला के दादरी में आज हत्याकांड को लेकर गुर्जर समाज की महापंचायत के एलान के बाद पुलिस फोर्स अलर्ट है। भारी संख्या में फोर्स मौके पर तैनात है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
07:07 PM, 15-Apr-2023
दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास और जुर्माना
मुजफ्फरनगर में अदालत ने दुष्कर्मी को 20 का कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कोर्ट नंबर-एक रितिश सचदेवा के न्यायालय में हुई।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप पुंडीर ने मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव की घटना है। 19 जुलाई वर्ष 2018 में खेत से घास लेकर एक युवती घर लौट रही थीं। क्षेत्र के सचिन ने जबरन खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के भाई ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए। पीठासीन अधिकारी ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सचिन को दोषी करार दिया। उसे 20 साल की कठोर कारवास और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

05:15 PM, 15-Apr-2023
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
मेरठ करनाल रोड स्थित रैन बसेरा कॉलोनी के सामने सड़क के किनारे लगी होर्डिंग के ऊपर एक युवक पोस्टर लगा रहा था। वहीं, पास से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह झुलस गया, जिसके बाद युवक ऊपर से नीचे गिर गया।
इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दौराला के मवीमीरा गांव निवासी लगभग 20 वर्षीय तनूज के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

04:58 PM, 15-Apr-2023
दो दिन बाद 40 के पार होगा पारा
छह दिन में रात का तापमान 12.1 डिग्री और दिन का तापमान 4 डिग्री चढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 18-19 में मौसम बिगड़ सकता है। दो दिन में पारा 40 के पार पहुंचने की उम्मीद है। वेस्ट यूपी में गर्मी के तेवर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री व न्यूनतम पारा 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष का कहना है कि दो दिन में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 18-19 में मौसम बिगड़ सकता है।
200 के पास पहुंचा एक्यूआई : शुक्रवार को एनसीआर में एक्यूआई का स्तर बढ़ गया। मेरठ का एक्यूआई 196 दर्ज किया गया। गाजियाबाद 251, मुजफ्फरनगर 207, बागपत 278 दर्ज किया गया। जयभीमनगर 206्र गंगानगर 192, पल्लवपुरम 189, दिल्ली रोड 182 रहा।

04:57 PM, 15-Apr-2023
थाने में हंगामे पर भाजपाइयों के खिलाफ तस्करा डाला
कोतवाली थाने में गुरुवार को दो मामलों में हंगामा करने को लेकर पुलिस ने 10 भाजपा कार्यकर्ताओं को नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ तस्करा डाल दिया है।
भाजपा नेताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर बताया था कि कैंट विधायक अमित अग्रवाल के पीए रितेश और महानगर शहर संयोजक शिवा सिंघल बच्चा पार्क पर खाना खाने गए थे, यहां पर एक कार की स्कूटी से टक्कर हो गई, जिससे स्कूटी सवार गिर गया। भाजपा नेताओं का कहना थ कि उन्होंने वहां खड़े कोतवाली थाने के पुलिसकर्मी अनिल कुमार से उसका उपचार कराने के लिए कहा तो वह दूर जाकर खड़ा हो गया।
रितेश और शिवा ने वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोप है कि अनिल कुमार ने उनसे अभद्रता की। तस्करे में ये भी जिक्र किया गया है कि गुरुवार को गुदड़ी बाजार निवासी मोहम्मद आकिफ ने तहरीर दी कि उसके साथ खंदक बाजार में अरुण सिंघल, सचिन, और सुनील ने 10-15 साथियों के मिलकर उस पर डंडों से हमला बोल दिया। इस मामले में भी कोतवाली थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया।

04:55 PM, 15-Apr-2023
महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
पल्लवपुरम की पुरानी मोदी कॉलोनी में एक महिला से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। कालोनी निवासी प्रिया त्रिपाठी की शादी पुरानी मोदी कालोनी निवासी युवक से वर्ष 2013 में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। पति ने दूसरी शादी कर ली और उससे अलग रहने लगा। इस पर महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसको लेकर जेठ व ससुर ने महिला प्रिया के साथ जमकर मारपीट की। किसी ने मारपीट क वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोपी महिला के बाल पकड़कर उसे घर से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं।
मारपीट कर महिला को घर से निकाला
कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए महिला ने अरोप लगाया कि उसका पति व ससुराल वाले रोजाना किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करते हैं। शुक्रवार सुबह महिला का पति आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करनी शुरू कर दी। ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी मारपीट कर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। महिला घंटों तक घर के बाहर बैठी रही, लेकिन ससुरालियों ने दरवाजा तक नहीं खोला।

04:52 PM, 15-Apr-2023
आखिरी समय में प्रत्याशी घोषित करेगी कांग्रेस, 16 तक होंगे आवेदन
निकाय चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा चढ़ने लगा है। समाजवादी पार्टी ने जहां सरधना विधायक अतुल प्रधान की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने ऋचा सिंह पर दांव खेला है जबकि अन्य सियासी दल दावेदारों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। कांग्रेस आखिरी समय यानि नामांकन के अंतिम दिन तक महापौर प्रत्याशी घोषित करने की रणनीति बना रही है। 16 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर: Nikay Chunav 2023: चुनाव में सिरदर्द बनेगी सपा की गुटबाजी, आखिरी समय में प्रत्याशी घोषित करेगी कांग्रेस
पढ़ें पूरी खबर: Nikay Chunav 2023: चुनाव में सिरदर्द बनेगी सपा की गुटबाजी, आखिरी समय में प्रत्याशी घोषित करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
04:52 PM, 15-Apr-2023
आचार संहिता में फंस गईं 13.73 करोड़ की सड़कें
नगर निकाय चुनाव आचार संहिता में विकास रुक गया है। त्वरित आर्थिक विकास योजना में 13.73 करोड़ से बनने वाली सड़कें टेंडर प्रक्रिया में ही फंस गई हैं। चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद मई महीने में टेंडर खोले जाने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। अगर समय से कार्य आदेश नहीं दिया गया तो फिर सड़कों का निर्माण कार्य बरसात में फंस जाएगा।
सरकार की त्वतिरत आर्थिक विकास योजना से मेरठ, हापुड, मुजफ्फरनगर के कुछ गांवों में 13.66 किमी 28 सड़कों का निर्माण किया जाना है। योजना की सड़कों का निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग करेगा। इसके लिए शासन से बजट भी जारी हो चुका है। मेरठ जनपद में रुड़की रोड की इंद्रप्रस्थ काॅलोनी फेस दो में काली सड़क, कसेरूखेड़ा नाले की ओर से मीनाक्षीपुरम काॅलोनी में टाइल्स से मुख्य मार्ग निर्माण किया जाएगा। शहर में सदर थाने से गंगा मोटर कमेटी वाले चौराहे से होते हुए धानेश्वर चौक सदर बाजार, दाल मंडी, सदर सर्राफा बाजार होते हुए सदर थाने तक काली सड़क का निर्माण किया जाएगा।
इस संबंध में आरईएस के अधिशासी अभियंता उमेश त्यागी का कहना है कि आचार संहिता लगने से पहले सभी 28 सड़कों के टेंडर निकाले गए थे। अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही टेंडर खोले जा सकेंगे। उसके बाद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होंगे।

04:51 PM, 15-Apr-2023
जनसंख्या असंतुलन देश के लिए हानिकारक
जनसंख्या असंतुलन देश के लिए हानिकारक है। आज बांग्लादेशी मुसलमान, लव जेहाद, गति से बढ़ती मुस्लिम जनसंख्या एवं धर्मांतरण इस असंतुलन के लिए प्रमुख कारक हैं। यह बातें माधवकुंज शताब्दीनगर में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने पत्रकारवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को धर्मांतरण एवं लव जेहाद को रोकने के लिए केंद्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाना चाहिए। हिंदू समाज को भ्रमित करने के लिए कुछ स्वार्थी लोग नारे की घोषणा करते हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव, राम नवमी एवं हनुमान जयंती पर हुए दंगे तथा पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के लोगों द्वारा वहां के हिंदुओं पर किए गये अत्याचारों को देखते हुए नारे खोखले लगते हैं।
11:30 AM, 15-Apr-2023
शामली में महिला ने मासूम बेटे को गला दबाकर मारा
शामली जनपद के ऊन थानाक्षेत्र के गागोर गांव में पति के साथ कहासुनी के बाद महिला ने अपने मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। पति ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
11:28 AM, 15-Apr-2023
कोरोना का हमला तेज, 42 मरीज मिले
मेरठ में कोरोना का हमला तेज होता जा रहा है। जिले में शुक्रवार को 439 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना के 42 मरीज मिले। इससे पहले जनवरी 2022 में एक दिन में इतने मरीज मिले थे। इससे कोरोना की एक और लहर आने का खतरा बढ़ गया है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 74 हो गई है, जिनमें से चार अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 70 होम आइसोलेशन में हैं।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि कोई घबराने की बात नहीं है। संख्या जरूर बढ़ी है, मगर कोई भी गंभीर नहीं है। सबको सामान्य खांसी, जुकाम और बुखार है। शुक्रवार को मिले सभी मरीज घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती करने की भी जरूरत नहीं है। कोशिश है कि जांच बढ़ाई जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो सके। स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 20 बेड का वार्ड बनाया हुआ है। वह भी खाली है। जरूरत हुई तो 200 बेड की सुपर स्पेशियलिटी विंग को चालू कर दिया जाएगा।
कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन
कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, कार्यालयों के लिए निर्देश दिए गए हैं। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग, चिकित्सकों की साफ-सफाई सुदृढ़ हो, रोगियों, तीमारदार मास्क लगाएं। प्रवेश पर थर्मल स्क्रीनिंग हो। दरवाजे, रेलिंग, लिफ्ट पार्किंग सैनिटाइजर कराएं। फीवर हेल्प डेस्क स्थापित करें, आईएलआई, आरटीआई लक्षण के मरीजों की कोविड जांच कराएं।
सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मंडियों व अन्य भीड़ वाले स्थानों पर गाइडलाइन का अनुपालन कराएं। वृद्ध व बच्चों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ले जाने से बचें। किडनी, हृदय, लीवर, रक्त संबंधी विकार, डायबिटीज, श्वसन तंत्र संबंधी बीमारी वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखा जाए। सार्वजनिक स्थलों पर न थूकें। गंदगी न फैलाएं तथा साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।