फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news: Mandap association meet municipal commissioner requests to solve many problems

मेरठ की बड़ी समस्या: नगर आयुक्त से मिला मंडप एसोसिएशन, भेजा गया था नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 08 Apr 2022 03:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Apr 2022 03:26 PM IST
सार

कूड़ा निस्तारण को सम्सया को लेकर नगर आयुक्त से मिला मंडप एसोसिएशन। नगर निगम द्वारा कूड़ा निस्तारण को लेकर सभी मंडप स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस में कूड़े के निस्तारण को लेकर नियमों के अनुसार पालन करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Meerut news: Mandap association meet municipal commissioner requests to solve many problems
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंडप एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता व विपुल सिंघल के नेतृत्व में व्यापारी शुक्रवार को नगर आयुक्त मनीष बंसल से उनके कार्यालय पर मिले। नगर निगम द्वारा कूड़ा निस्तारण को लेकर सभी मंडप स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


नोटिस में मंडप द्वारा कूड़े के निस्तारण को लेकर नियमों के अनुसार पालन करने के लिए कहा गया है। मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि मंडप में फल व सब्जियों का बचा हुआ छिलका गायों के चारे के रूप में  काम आता है, जिसको गाय पालक ले जाते हैं। पार्टी के उपरांत प्लेटों से बचा हुआ खाना व अन्य भोजन एकत्रित कर सूअर का पालन करने वाले सफाई कर्मचारी अपने साथ ले जाते हैं। किसी भी प्रकार का गीला व सूखा कूड़ा मंडप द्वारा बाहर नहीं फेंका जाता है। फल सब्जियों के छिलके व खाने को कम्पोस्ट में तब्दील करने से खाने की बर्बादी होगी। 
विज्ञापन


प्लास्टिक के संदर्भ में महामंत्री विपुल सिंघल ने अवगत कराया कि प्लास्टिक का इस्तेमाल अब किसी भी मंडप में न के बराबर हो रहा है। पार्टी को किसी भी प्रकार का प्लास्टिक डिस्पोजेबल इस्तेमाल करने की मंडप परिसर में अनुमति नहीं दी जाती है। अपनी ओर से विश्वास दिलाया गया की मंडप परिसर में किसी भी प्रकार का प्लास्टिक डिस्पोजेबल इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। कोल्ड ड्रिंक व पानी की बोतल में प्लास्टिक के इस्तेमाल के लिए सरकार द्वारा मान्यता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार की प्लास्टिक के लिए प्रत्येक मंडप प्लास्टिक रिसायकल करने वाली यूनिट के साथ एग्रीमेंट कर उनको उठाने के लिए कहेगा। आने वाले कुछ ही समय में सभी मंडप स्वामियों के इन कंपनियों के साथ करार करा कर प्लास्टिक का किसी भी प्रकार का कूड़ा कंपनीयों को दिया जाएगा व सड़कों पर नहीं फेंका जाएगा।  


मनीष बंसल ने कहा कि सबके सहयोग से जल्द ही मेरठ की सड़कों पर से कूड़ा ना दिखे, ऐसी व्यवस्था करनी होगी। जो भी कूड़े के बल्क प्रोड्यूसर हैं वह अपने यहां पर ही कूड़े का कंपोस्ट बनाकर अथवा किसी कंपनी से करार कर उस कूड़े का निस्तारण करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी मंडप परिसर में कंपोस्ट बनाने की जगह नहीं है तो तीन या उससे अधिक मंडप मिलकर किसी एक परिसर में कंपोस्ट तैयार करने के लिए पिट बनाएं और अपना कूड़ा वहां तक ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed