फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: पत्नी ने प्रेमी भांजे संग मिलकर कराई पति की हत्या, बिजनौर में आबादी के बीच पहुंचा जंगली हाथी

Sun, 05 Feb 2023 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Feb 2023 04:36 PM IST
खास बातें

मेरठ के सरूरपुर में जंगल में मिले शव की पहचान संदीप के रूप में हुई पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Read western up latest news in one click
elephant - फोटो : amr ujala

लाइव अपडेट

04:30 PM, 05-Feb-2023
नजीबाबाद तहसील के गांव  राजगढ़ की आबादी में जंगली हाथी पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई।वन विभाग की टीम ने हाथी को वन क्षेत्र में खदेड़ा। तहसील के भागूवाला क्षेत्र में राजगढ़ वन क्षेत्र आता है।जंगल से सटे ग्राम पंचायत कामगारपुर के गांव राजगढ़ में रविवार की प्रात लगभग 10 बजे जंगली हाथी आने से हड़कंप मच गया। गांव की आबादी के बीच से प्राथमिक विद्यालय क्षेत्र में व्यस्क जंगली हाथी टहलते हुए ग्रामीणों ने देखा। ग्राम प्रधान भवानी सिंह ने तत्काल वन विभाग को जंगली हाथी गांव की आबादी के बीच आने की सूचना दी।

 क्षेत्रीय ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के एसडीओ राजीव कुमार,रेंजर सुरेश चंद जोशी, वन दरोगा करण सिंह, महिपाल सिंह, वन रक्षक मेघनाथ और राजेश राठौर की टीम गांव पहुंची। ग्राम प्रधान भवानी सिंह, दिनेश कुमार, मामराज,समर सिंह, लक्ष्मण, नेत्रपाल, हरि सिंह के साथ मिलकर वन विभाग की टीम  ने लगभग आधा घंटा कड़ी मशक्कत कर हाथी को जंगल क्षेत्र की ओर खदेड़ा।
 
स्कूल का अवकाश होने से बड़ी घटना टली
गांव राजगढ़ में प्राथमिक स्कूल के इर्द-गिर्द हाथी लगभग आधा घंटा घूमता रहा। प्राथमिक स्कूल में लगभग 120 बच्चे पढ़ते हैं।संयोग से रविवार को जंगली हाथी स्कूल के इर्द-गिर्द घूमता रहा।यदि स्कूल खुला होता तो बड़े हादसे की संभावना थी।
11:13 AM, 05-Feb-2023

Saharanpur News: ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, रिपोर्ट दर्ज

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र में मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्रों का पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिर्जापुर पुलिस ने इस मामले में दो छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यूनिवर्सिटी ने भी दोनो छात्रों को निष्कासित कर दिया है। ग्लोकल यूनिवर्सिटी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके परिवार की है।
विज्ञापन
10:02 AM, 05-Feb-2023

Meerut News Live: पत्नी ने प्रेमी भांजे संग मिलकर कराई पति की हत्या, बिजनौर में आबादी के बीच पहुंचा जंगली हाथी

मेरठ में सरूरपुर में दो दिन से लापता डाहर गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र मुंशी का शव शनिवार को लेकर खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने संदीप की पत्नी प्रीति और भांजे जॉनी निवासी चिरोड़ी दौराला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रीति के जॉनी से संबंध हैं पत्नी ने प्रेमी भांजे से पति की हत्या करवाई है। संदीप को तमंचे से दो गोली मारी गई थी।

एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने बताया कि 1 फरवरी को प्रीति मायके गई थी। 2 फरवरी को संदीप लापता हो गए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर सरूरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। संदीप के मोबाइल की सीडीआर निकालने के बाद जॉनी को पकड़ा गया। उसके बताने पर ही संदीप का शव बरामद किया गया है। उसने बताया कि उसने ही मामा को गोली मारी थी पहले पेट पर और फिर सीने में गोली मारी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed