Meerut News Live: केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर मैराथन के लिए टी-शर्ट जारी, मुजफ्फरनगर में खूनी संघर्ष
{"_id":"647188ceb99b8a4dba0036f8","slug":"meerut-news-live-rain-in-west-up-and-read-all-updates-2023-05-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर मैराथन के लिए टी-शर्ट जारी, मुजफ्फरनगर में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 27 May 2023 05:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 May 2023 05:59 PM IST
खास बातें
Meerut News Live: पश्चिमी यूपी के जिलों में शनिवार सुबह से ही काले बादल छाए हैं। अधिकतर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। जहां, बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। पढ़िए पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
टी-शर्ट जारी करते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:43 PM, 27-May-2023
मुजफ्फरनगर में मामूली बात पर चाचा-भतीजा पक्ष में संघर्ष, चले लाठी-डंडे
मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर में बारिश के दौरान दीवार पर पन्नी फैलाने को लेकर चाचा-भतीजा पक्ष में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। झगड़े में तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
गांव रहमतपुर निवासी राकेश और उसके भतीजे अंकित में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों के मकान बराबर-बराबर में है, जिनका एक ही मुख्य दरवाजा हैं। शनिवार को जैसे ही बूंदाबांदी शुरू हुई तो अंकित ने बारिश के चलते दीवार पर पन्नी डाल दी। राकेश ने अंकित से पन्नी डालने से मना किया। कहा कि पन्नी के ऊपर से पानी बहकर उसके मकान तक पहुंचेगा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई। फिर देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। अंकित पक्ष से अंकित, उसकी मां बिमलेश सहित तीन लोगों को चोट आई। दूसरे पक्ष के राकेश, उसकी पत्नी शीला व बेटी को चोट आई हैं। राकेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

03:31 PM, 27-May-2023
मेरठ के सरूरपुर में खिवाई के जंगल में गोकशी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बागपत जिले से जुड़ी सीमा में गोकशी हुई। गोकशों ने आधा दर्जन गोवंशों की हत्या की। उधर, पुलिस ने भनक लगते ही मौके पर पहुंचकर मिट्टी में दबा दिए। सूचना वायरल होने के बाद सीओ सरधना मौके पर डटे रहे। वहीं, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गोवंशों को खेतों में तलाश करते रहे लेकिन, पुलिस गुमराह करती रही। बताया गया कि अवशेष मिलने पर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया।
विज्ञापन
01:13 PM, 27-May-2023
केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर मैराथन के लिए टी-शर्ट जारी
केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा महासंपर्क अभियान के तहत एक जून को मैराथन का आयोजन होगा। शनिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मैराथन को लेकर टी- शर्ट जारी की। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान शुरू हो रहा है। एक जून को सुबह छह बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम से मैराथन दौड़ आयोजित होगी। मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ भी हो गया है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख माछरा अशोक त्यागी, जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, फिरेराम धनतला, संजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

11:12 AM, 27-May-2023
बाइक चलाना सीख रही किशोरी का अपहरण, तीन घंटे बाद बरामद
सहारनपुर जनपद के देवबंद में भगवानपुर-चंदेना कोली मार्ग पर बाइक चलाना सीख रही एक किशोरी का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद खींचकर खेतों में ले गए। इसी दौरान पता चलते ही किशोरी के बचाव में पहुंचे गांव के युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं वहां खड़ी दो बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया गया। वहीं, अपहरण और आगजनी की घटना के बाद दो गांवों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। रात्रि करीब 11.15 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को निकट खेत से बरामद कर लिया।

10:15 AM, 27-May-2023
सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
बिजनौर के अफजलगढ़ में देर रात शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक की राष्ट्रीय राजमार्ग मानियावाला बनैली नदी पुल के समीप किसी वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में 14 वर्षीय वंश की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव कासमपुरगढ़ी निवासी आशीष चौहान 42 वर्ष व उसका 14 वर्षीय पुत्र वंश गांव बादीगढ़ स्थित वेंकट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे। वह देर रात बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग गांव मानियावाला स्थित बनैली नदी के पुल के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार 14 वर्षीय वंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आशीष चौहान को पुलिस ने 108 एंबुलेंस मदद से उपचार के लिए सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया गया है।

10:13 AM, 27-May-2023
मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ स्थित मां शक्ति सिद्ध पीठ आश्रम की संचालिका माता राज नंदेश्वरी का 76 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। साध्वी की अचानक हुई मौत से साधु संत सहित श्रद्धालुओं के बीच गम का माहौल बना हुआ है। दोपहर एक बजे वैदिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:10 AM, 27-May-2023
बागपत में तेज हवा और बेमौसम बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जहां बढ़ती गर्मी से लोगों ने ली राहत की सांस ली, वही किसानों का भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे टूटे हुए पड़े हैं। शहर में कई जगहों पर बिजली गुल हो गई है।
10:10 AM, 27-May-2023
मुजफ्फरनगर जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आम की फसल को नुकसान हुआ है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के भोपा रोड पर बरगद का पेड़ उखड़ कर गिर गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है।
10:07 AM, 27-May-2023
मौसम ने फिर बदली करवट, हवा के साथ शुरू हुई बारिश
बिजनौर में शनिवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदल दी। सुबह से ही आसमान में काले काले बादल छा गए। कुछ देर बाद तेज हवा चलने लगी और 7:45 बजे बारिश शुरू हो गई। हवा और बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश होने से किसान जहां पशु चारे की बुवाई एक साथ कर लेंगे तो वहीं बारिश से गन्ने की अगेती फसल को फायदा है, लेकिन पछेती गन्ना बुवाई रपडा लगने से अंकुरित कम होगा, जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। पछेती गन्ना निलाई गुलाई पर्याप्त न होने से घास ज्यादा और गन्ने का जमाब कम होगा,जिससे उसके उत्पादन पर असर पड़ेगा। तेज हवा चलने से मौसम में ठंड हो गई और लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली।

09:52 AM, 27-May-2023