{"_id":"6ae50290ddee37cefe0d03d7","slug":"impact-of-urban-heavy-rain-accompanied-by-strong-winds-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176746-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्बन का असर: तेज हवाओं संग झमाझम बारिश, 2.7 डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्बन का असर: तेज हवाओं संग झमाझम बारिश, 2.7 डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
अमरोहा। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से जिले में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। शुक्रवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे और सड़कों पर पानी नजर आया। बारिश से अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री गिरकर 26.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। दिनभर बादल छाए रहे। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई।
हसनपुर, नौगावां सादात, कैलसा और अमरोहा क्षेत्र में रात करीब दो बजे बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर शुक्रवार को भी बारिश होती रही। इससे सुबह घरों से निकले लोगों को परेशानी हुई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि तूफान के प्रभाव को देखते हुए पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। जिले में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। अमरोहा के अलावा हसनपुर, नौगावां सादात और कैलसा में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अनुमान भी जताया था, लेकिन जिले में कहीं ओले गिरने की सूचना नहीं मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को घटकर 26.3 डिग्री रह गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश ने बढ़ाई पीईटी अभ्यर्थियों की मुश्किलें
अमरोहा। शुक्रवार को जिले के 15 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित हुई। परीक्षा देने के लिए हजारों अभ्यर्थी बृहस्पतिवार शाम को ही जिले में पहुंच गए थे। इनमें कई अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर रात गुजारी। इसी बीच देर रात तेज हवाओं के साथ करीब दो बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे खुले स्थानों पर ठहरे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी हुई। शुक्रवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी जारी रही। ऐसे में अभ्यर्थियों को भीगते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना पड़ा। साथ ही अभ्यर्थी सड़कों पर भरी गंदे पानी से गुजरे। सबसे ज्यादा स्थिति जेएस हिंदू पीजी और इंटर कॉलेज की रही। दोनों परीक्षा केंद्रों के बाहर सड़कों पर पानी भरा हुआ था। बारिश और ठंडी हवाओं ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं।