फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power supply disrupted amid rain due to faults and fallen trees

Lucknow News: बारिश के बीच फॉल्ट, पेड़ गिरने से बिजली ठप

Sat, 31 Oct 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted amid rain due to faults and fallen trees
लखनऊ। बारिश में बीच फॉल्ट और लाइनों पर पेड़ गिरने से शुक्रवार को शहर से लेकर गांवों तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। उपभोक्ताओं को दो से सात घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। काकोरी के अवर अभियंता अजित सिंह के मुताबिक दोपहर तीन बजे हरदोई रोड स्थित सेंट क्लियर स्कूल के पास 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से कस्बे के साथ 30 गांवों की बिजली शाम 6:30 बजे तक ठप रही। गुडंबा के न्यू कैंपस उपकेंद्र के बालाजी इंक्लेव फीडर की बिजली दोपहर 12:50 बजे ठप हुई। इससे भरतकुंड मंदिर, बालाजी एन्क्लेव लेन, ईशानिका टाउनी सहित आसपास दोपहर 1:55 बजे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

माल के शंकरपुर फीडर की बिजली दोपहर एक से 2:20 बजे तक और गहदेव फीडर की बिजली दोपहर 2:15 बजे व नरायनपुर फीडर की दोपहर 1:45 बजे से शाम तक ठप रही। अमीनाबाद उपकेंद्र के श्रीराम रोड, गड़बड़झाला सहित आसपास की बिजली दोपहर दो से शाम चार बजे तक बाधित रही।
विज्ञापन

——
80 गांवों की नौ घंटे बिजली गुल
समेसी उपकेंद्र के 80 गांवों की बिजली सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक गुल रही। इससे समेसी, रसूलपुर, मितौली कुबहरा, करोरा, अचली खेड़ा आदि के उपभोक्ता परेशान रहे। निगोहां सबस्टेशन के उदयपुर, भावाखेड़ा, मदारीखेड़ा, रघुनाथ खेड़ा, नहरखेड़ा, बाजपेईखेड़ा, मदनखेड़ा की आपूर्ति फॉल्ट के कारण सुबह नौ से शाम चार बजे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed