फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News: दोस्त को कनपटी पर गोली मारकर किया घायल, सहारनपुर में बसपा ने मेयर सीट पर घोषित किया प्रत्याशी

Tue, 20 Dec 2022 04:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Dec 2022 04:51 PM IST
खास बातें

मेरठ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। वहीं बिजनौर में छात्रा ने स्मार्टफोन का निर्माण किया है इससे बुजुर्ग भी सुई में धागा डाल सकेंगे। सहारनपुर में बसपा ने मेयर सीट पर प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
Meerut news live: miscreant shot in leg in encounter in Meerut, read west up news
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:22 PM, 20-Dec-2022

लूट व डकैती डालने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कंकरखेड़ा पुलिस ने गिरोह बनाकर चोरी, लूट व डकैती डालने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सोमवार रात हाईवे स्थित संस्कृति रिसोर्ट के सामने से धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के पास से वनस्पति घी के कनस्तर, पांच चाकू व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने पांचों बदमाशों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
04:08 PM, 20-Dec-2022

पेंट व्यापारी को मारी गोली, घायल

घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
दौराला-भराला मार्ग पर रहवाहे की पटरी पर मंगलवार दोपहर कार सवार दोस्त ने पेंट व्यापारी को गोली मार दी। घायल व्यापारी ने कार से कूदकर शोर मचा दिया। जिस, पर आरोपी कार छोड़कर खेतों के रास्ते भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
03:35 PM, 20-Dec-2022

किसानों की समस्याएं जस की तस, जल्द होगा बड़ा आंदोलन

राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा देश में किसानों की समस्याएं जस की तस है। सरकार अपने वादों पर खरी नही उतरी है। गन्ना किसानों से किया गया वादा भी पूरा नही किया गया। देश को एक बार फिर बड़े आंदोलन की जरूरत है। जल्द ही किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

राकेश टिकैत मंगलवार को मेरठ पहुंचे थे। वह यहां गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा का हाल जानने पहुंचे थे। 5  दिन पहले सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे। आवारा पशु गाड़ी के सामने आने के कारण हादसा हुआ था। 
02:32 PM, 20-Dec-2022

ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

ज्ञापन सौंपते रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर में जनता ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन ने आज मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में जिला रिक्शा यूनियन के संरक्षक चंद्रमणि रघुवंशी के आह्वान पर नगर में ई-रिक्शा का चक्का जाम कर अपनी मांग का एक ज्ञापन एसडीएम धामपुर की गैर हाजरी में तहसील तहसीलदार को सौंपा। यूनियन के सैकड़ों रिक्शा चालक यहां मंगलवार को नगीना चौक पर एकत्रित हुए और जनता ई रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महामंत्री  खुर्शीद अंसारी, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार गोपेश तिवारी को सौंपते हुए कहा कि जिला पुलिस प्रशासन गरीब ई रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन आरटीओ कार्यालय से कराने को लेकर उनका उत्पीड़न कर रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि ई रिक्शा पेट्रोल या डीजल से नहीं चलती इस कारण इसका रजिस्ट्रेशन आरटीओ कार्यालय कराने का कोई औचित्य नहीं बनता। पुलिस रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव बनाकर ई-रिक्शा चालकों का उत्पीड़न कर रही है। जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि आज  रिक्शा चालकों ने मात्र एक दिन हड़ताल कर   चक्का जाम किया है। आगे जो भी जिला से आदेश मिलेगा उसी के अनुरूप अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। पूरे नगर में आज ई-रिक्शा का चक्का जाम रहा। आज नगर में,एक भी रिक्शा नहीं चल सकी। चक्का पूरी तरह सफल रहा। रिक्शा चालकों के चक्का जाम से नगर वासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: MEERUT: पश्चिमी यूपी में घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित, अगले दो दिन और सताएगी सर्दी
01:52 PM, 20-Dec-2022

चांदपुर तहसील सभागार में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

मंगलवार को बिजनौर की चांदपुर तहसील सभागार में शासन की योजनानुसार बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल विवरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश सैनी, उपजिलाधिकारी रितु रानी ने 75 जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार की जनहित योजना पर प्रकाश डाला।  उपजिलाधिकारी रितु रानी ने कहा कि जिन्हें कंबल मिले हैं वे ठंड में कंबल का सदुपयोग करें। जिन्हें कंबल नहीं मिला है वे अपना नाम लिखवा दें। उन्हें भी कंबल दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रभा सिंह, हरिराज सिंह आदि मौजूद रहे।
01:16 PM, 20-Dec-2022

मेरठ के दौराला में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

दौराला में मंगलवार सुबह एक युवक का शव ट्रैक किनारे पड़ा मिला। युवक का सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 35-40 वर्ष के एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। पुलिस को युवक की जेब से पत्थर मिले। जबकि, सिर धड़ से पूरी तरह अलग था। पुलिस फिलहाल घटना को आत्महत्या से जोड़कर चल रही है। मृतक की शनाख्त के लिए आस पास के थानों में फोटो पुलिस ने भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:23 PM, 20-Dec-2022

बिजनौर में रेलवे कर्मचारी के घर हुई चोरी की जांच पड़ताल के लिए गांव पहुंचे डीआईजी

बिजनौर के नूरपुर में रविवार की रात रेलवे कर्मचारी के घर हुई चोरी के मामले में डीआईजी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

ग्राम दबखेड़ी निवासी लवी पुत्र नरेश में सिपाही है। उसकी तैनाती गोरखपुर में है। गांव में उसका मकान बंद पड़ा हुआ है। रविवार की रात चोरों ने उसके मकान की दीवार फांदकर पूरा घर खंगाल डाला। चोरी करने से पहले चोरों ने सामने बने उसके भाई ललित के मकान का दरबाजा बाहर से बंद कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में ललित की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार की देर शाम एसपी दिनेश सिंह व देर रात करीब नौ बजे डीआईजी शलभ माथुर ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। डीआईजी ने पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। परिजनों के अनुसार चोर करीब छह लाख के आभूषण व 45 हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
11:57 AM, 20-Dec-2022

ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर के ताले तोड़कर नगदी जेवरात चोरी

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अंसल टाउन कॉलोनी के मकान नंबर एफ एफ 30 में सोमवार देर रात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व जेवरात चोरी कर ली।  मकान में रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका बाहर घूमने गई हुई थी।

अंसल टाउन में लगभग एक साल से प्रिया सिंह अकेली किराए पर रह रही हैं। उन्होंने, मकान के अंदर अपना साईं कलेक्शन के नाम से ब्यूटी पार्लर और बुटीक  खोल रखा है। सोमवार को प्रिया सिंह अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने के लिए गई थी। रात में बंद पड़े फ्लैट में चोरों ने मकान पर धावा बोलकर मकान के मेन गेट का ताला तोड़ दिया। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह कॉलोनी के लोगों ने उनके मकान का ताला टूटा देखा तो बुटीक पर काम करने वाले सुबोध तोमर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने प्रिया सिंह को फोन किया। लेकिन, प्रिया ने फोन रिसीव नहीं किया। सुबोध तोमर ने बताया कि कल छुट्टी थी। जिस कारण प्रिया सिंह अपने दोस्तों के साथ बाहर गई। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि चोर उनके मकान से क्या-क्या सामान चोरी करके ले गए हैं।
11:50 AM, 20-Dec-2022

बिजनौर में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, ताले तोड़कर डाली डकैती

बिजनौर जनपद के मंडावली थानाक्षेत्र में एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये की नगदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए।

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव श्यामीवाला में सोमवार की देर रात बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान स्वामी मो. वाजिद किसी काम से चेन्नई गए थे। उनकी पत्नी भी अपने मायके गई हुई थी। जिस कारण मकान पर ताला लगा था। वाजिद की चाची वाहिदा ने मकान के ताले टूटे देखे।

वाहिदा ने चोरी होने की जानकारी फोन से वाजिद को दी। मकान स्वामी वाहिद के अनुसार, चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वहां से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए हैं। सूचना पर भागूवाला पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को मकान के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस ने मकान स्वामी से फोन पर चोरी की जानकारी ली। मकान स्वामी वाहिद की ओर से उसके दादा मो. यामीन ने मंडावली थाने में चोरी के संबंध में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
11:32 AM, 20-Dec-2022

अनुसूचित जाति की महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी

मेरठ में दबंगों से परेशान अनुसूचित जाति की महिला ने परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। गंगानगर थानाक्षेत्र की महिला मंगलवार को अपने पति व बच्चों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाते हुए फूट-फूटकर रोई। महिला ने बताया कि दबंगों ने दो दिन पहले उसके परिवार पर हमला किया था, जिसमें उसका दिव्यांग पति घायल हो गया था। महिला ने पुलिस में शिकायकी तो पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसी दौरान महिला ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर परिवार सहित आत्मदाह की धमकी दी है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed