फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, युवती को लेकर भागा दूसरे समुदाय का युवक

Wed, 21 Jun 2023 10:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Jun 2023 10:26 PM IST
खास बातें

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। देशभर में विभिन्न स्थानों पर योग संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पढ़ें आज की ताजा खबरें।

विज्ञापन
Meerut News Live: International Yoga Day today, read latest news of west up
युवक को घेर कर मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:09 PM, 21-Jun-2023
मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के पुटखास गांव से एक विशेष समुदाय का युवक हिंदू लड़की को इंस्टाग्राम पर प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ ले गया। उधर, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले पर पर्दा डाल दिया।
 
वहीं, आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामला लव जिहाद का बताकर बुधवार की देर रात में थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लड़की को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी के भाई को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
09:41 PM, 21-Jun-2023
मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में खड़ोली चौराहे के पास प्रॉपर्टी के विवाद में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसमें प्रॉपर्टी डीलर टीटू प्रजापति उर्फ नरेंद्र कुमार व गुलशन पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने पुलिस की मदद से हाईवे स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों ने लगभग 15 राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से पैदल ही भाग गए। वहीं, घायलों के परिजनों ने हमलावरों की गाड़ी को तोड़ दिया।
विज्ञापन
07:15 PM, 21-Jun-2023

फिल्म कलाकार संसार सिंह के हत्यारे को आजीवन कारावास

बागपत में जिवाना गांव के फिल्म कलाकार संसार सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले को न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 40 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। जिसे अदा नहीं करने पर एक साल की सजा बढ़ाने के आदेश दिए गए।

07:13 PM, 21-Jun-2023
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बुधवार को मेरठ पहुंचे। वे गढ़ रोड राजेश्वरी मंदिर में श्रीराम दरबार और पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि लव जिहाद पर कानून बनाने से क्या होगा। जब भाजपा की ही दोहरी नीति है। एक तरफ तो पार्टी इसका विरोध करती है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री संघ प्रचारक रामलाल की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने लखनऊ पहुंचते हैं, जबकि उनकी बेटी की शादी मुस्लिम युवक से हुई। वहीं, इस दौरान भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी शंकराचार्य के दर्शन को पहुंच गए। इस बीच उन्होंने विवाद के विषय में बात करना चाहा तो शंकराचार्य उन पर भी भड़क गए। इस पर आग बबूला हुए सांसद ने कहा कि मैं आपको भी सन्यासी मानने से इंकार करता हूं। इस बीच दोनों में तीखी बहस हुई। इसके बाद शंकराचार्य के सेवकों ने सांसद को खींचकर कमरे से बाहर निकाल दिया।
07:11 PM, 21-Jun-2023
बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में गुलदार ने एक महिला को मार डाला। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
03:49 PM, 21-Jun-2023

पल्लवपुरम पुलिस ने दो लुटेरे पकड़े एक मोबाइल बरामद

पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पल्लवपुरम थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान देर रात पैलहडा फ्लाईओवर के नीचे  टीवीएस मोटरसाइकिल पर जा रहे दो मोबाइल लुटेरों को दबोच लिया । पकड़े गए दोनों लुटेरे दौराला के रहने वाले सागर उर्फ सोनू व आयान है। पुलिस ने उनके पास से एक  लूटा हुआ सैमसंग कम्पनी  का  मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

पकड़े गए दोनों लूटेरों ने पुलिस को बताया कि यह मोबाइल उन्होंने कुछ दिन पहले पल्लवपुरम फेज टू आर एन स्कूल के पास एक व्यक्ति से लूटा था दोनों लुटेरे टीवीएस मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घटना को अंजाम देते थे। दोनों पर  कई थानों में लूट के कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

बाइक चोरी के साथ चोर पकड़ा
पल्लवपुरम थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान सुबह हाईवे से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले  संदीप पुत्र नवाब निवासी मवाना को मोदीपुरम फेस 2 से रात उदय  बिहार कालोनी से मोहित की सपेलंडर चोरी सहित  दबोच  लिया है। पुलिस ने आरोपी  संदीप को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:49 PM, 21-Jun-2023

कान की बाली के लिए किशोर को किया अधमरा

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा से लापता 11 साल का केशव मंगलवार को गन्ने के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में सामने आया कि किशोर ने कान में सोने की बाली पहन रखी थी। उसकी बाली लूटकर आरोपी किशोर को मरा हुआ समझकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी केशव का दोस्त ही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

चंदपुरा निवासी केशव पुत्र योगेश सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार रात में ही परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर थाने में तहरीर दी। योगेश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा केशव गांव के ही सचिन के साथ कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह करीब 11:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांव के संतरपाल के गन्ने के खेत के पास किसी बच्चे की चप्पल पड़ी हैं।

सूचना परिजन पहुंचे और खेत में तलाश शुरु कर दी। एक जगह केशव लहूलुहान हालत में बेसुध पड़ा मिला। सूचना पर इंस्पेक्टर खरखौदा राजीव कुमार पहुंचे और केशव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन पहले एक रिश्तेदार पर शक जता रहे थे, लेकिन बाद में जब दोस्त सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि केशव ने कान में सोने की बाली पहन रखी थी। इसे लूटने के लिए ही केशव पर हमला कर दिया। केशव को मृत समझकर आरोपी घर लौट आया। 

पुलिस ने केशव की मां के पास से बाली बरामद कर ली है। शुरुआत में सचिन ने घटना में ताऊ की भी भूमिका भी बताई थी, हालांकि पुलिस की जांच में ताऊ को क्लीनचिट दे दी गई।
03:47 PM, 21-Jun-2023

रेलिंग से टकराकर 18 फीट नीचे गिरी कार, चार घायल

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर शाम दिल्ली से हरिद्वार जा रही तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर परतापुर इंटरचेंज पर रेलिंग को तोड़ते हुए परतापुर इंटरचेंज से 18 फीट नीचे खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है। दिल्ली के विकास पत्नी रूबी, पांच वर्षीय बेटे वीर और दो वर्षीय बेटी रिंकी के साथ हरिद्वार घूमने जा रहे थे। मंगलवार देर शाम एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया।

गनीमत रही कि कार में लगे एयरबैलून के चलते कार में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। कार के नीचे गिरने पर एक्सप्रेस वे के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस क्रेन मंगाकर कार को खाई से बाहर निकाला। परतापुर इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। 
03:47 PM, 21-Jun-2023

सोतीगंज में गाड़ी कटान के ऑडियो पर जांच शुरू

सोतीगंज में गाड़ी कटान के हिसाब-किताब की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद एक बार फिर से मामला सुर्खियों में आ गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कई बिंदुओं पर जांच होगी, जिसमें यह देखा जाएगा कि ऑडियो में किस पुलिसकर्मी की आवाज है, जो गाड़ी कटान के मामले में बिचौलिये की भूमिका निभा रहा है। 

इसके अलावा ऑडियो में किस-किस व्यक्ति का नाम है, किसे कितना महीना जाता था और उन पुलिसकर्मियों पर पहले कोई कार्रवाई हुई है या फिर नहीं। इन बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी। दरअसल, ऑडियो में बिचौलिये की भूमिका निभा रहा सदर थाने का तत्कालीन सिपाही न केवल अपना नाम बता रहा है, बल्कि एसओ, चौकी इंचार्ज और दो अन्य सिपाहियों के नाम भी खुलकर ले रहा है, जिनके पास गाड़ी कटान के रुपये जाते थे। सोतीगंज में गाड़ी कटान की ऑडियो वायरल होने की खबर को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रकाशित किया था, इसके बाद मामले से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।

जांच से बचने के लिए कराया था तबादला 
दरअसल, बिचौलिया पुलिसकर्मी और बाकी अन्य पुलिसकर्मियों का थाने से तबादला हो चुका है, जिन्होंने सोतीगंज बंद होने के बाद जांच की आंच से बचने के लिए यहां से अपना तबादला करा लिया था। जांच के दौरान इन पुलिसकर्मियों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। पुलिस के उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। 

सोतीगंज में गाड़ी कटान का ऑडियो वायरल होने का मामला सामने आया है, जिस पर जांच बैठा दी गई है। जिन-जिन लोगों के नाम इसमें आ रहे हैं, उनका पूरा रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।  - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
03:47 PM, 21-Jun-2023

मेरठ का इनामी याकूब मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

नई मंडी कोतवाली पुलिस की रथेड़ी कट के पास बाइक सवार 10 हजार के इनामी बदमाश याकूब के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने पर वह घायल हो गया। उसकी निशानदेही पर मोबाइल टावर से चोरी की गई पांच बैटरी बरामद की गई।

सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव करीमपुर की मंढैय्या थाना सरधना जनपद मेरठ निवासी याकूब है। वह नई मंडी कोतवाली में पंजीकृत चोरी के दो मुकदमों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसकी बाइक और तमंचे को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed