फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News : Khurja-Meerut passenger train saved from accident

Meerut News : हादसे का शिकार होने से बची खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन, लोको पायलट ने दिखाई सूझबूझ

Sat, 16 Jul 2022 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 01:08 AM IST
सार

लोको पायलट ने ट्रेन को लगाए ब्रेक, तिरछी पटरी देख स्टेशन मास्टर को दी सूचना। 

विज्ञापन
Meerut News : Khurja-Meerut passenger train saved from accident
demo pic... - फोटो : i stock

विस्तार

मेरठ-हापुड़ रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात बड़ा हादसा होने से टल गया। खुर्जा से चलकर मेरठ आ रही खुर्जा पैसेंजर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। लोको पायलट की सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई। हापुड़ की ओर से आ रही खुर्जा पैसेंजर में सिटी स्टेशन से एक किमी पहले साईंपुरम के पास पहुंचते ही तेज झटका लगा।

विज्ञापन


लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रैक पर पटरी तिरछी नजर आई। लोको पायलट ने आराम से ट्रेन को सिटी स्टेशन तक पहुंचाया। स्टेशन मास्टर को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामान से लदे ट्रक को पीछे करते समय पटरी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ही पटरी तिरछी हो गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात नौ बजे पटरी तिरछी होने की सूचना मिलते ही मुरादाबाद डिविजन तक हड़कंप मच गया। तुरंत रेलवे कर्मचारी ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए दौड़े चले आए। हापुड़ से भी इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक को दुरुस्त किया। शुक्रवार रात 12 बजे तक ट्रैक ठीक करने का कार्य चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाधित हो गया मेरठ-हापुड़ रेलवे ट्रैक
ट्रैक खराब होने के कारण मेरठ-हापुड़ रेलवे ट्रैक बंद कर दिया गया। गनीमत रही कि पहले ही संगम और नौचंदी ट्रेन बिना किसी व्यवधान के गुजर गईं थी। वहीं, लखनऊ से चलकर मेरठ आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के सिटी स्टेशन पर आने का समय 10.30 बजे है। लेकिन राज्यरानी शुक्रवार रात दो घंटे 13 मिनट की देरी से रात एक बजे सिटी पर स्टेशन पहुंची।

 
इसलिए ट्रैक किनारे दीवार जरूरी
रेलवे सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक किनारे सभी स्थानों पर रेलवे स्लीपर लगाकर दीवार तैयार करा रहा है। दिल्ली-मेरठ रेलवे ट्रैक पर कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, इस रूट पर भी दीवार लगाई जानी जरूरी है। यहां अधिकतर हिस्सा आवासीय क्षेत्र के समीप ही आ रहा है। इस रूट पर नई बस्ती, नूरनगर हॉल्ट, साईंपुरम औद्योगिक क्षेत्र है। यहां से काफी संख्या में भारी सामान लदे ट्रकों का आवागमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed