फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

प्लेसमेंट न होने से छात्रों में आक्रोश

Tue, 09 Feb 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 09 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
meerut news
प्लेसमेंट न होने पर सोमवार को सीसीएसयू के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कुलपति प्रो. एनके तनेजा के सामने 10 सूत्रीय मांग पत्र रखा। इसमें छोटूराम के छात्रों को प्लसमेंट दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि हर साल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन हकीकत में कोई काम नहीं होता है। विवि प्लेसमेंट सेल के नाम पर मोटा पैसा खर्च कर रहा है, लेकिन जब उसके कार्य को गिनने बैठेंगे तो शायद एक भी प्लेसमेंट न मिले।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष संजीत पटेल ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों के हित को ध्यान में रखकर जल्द ही कॉलेज में मल्टी नेशनल कंपनियों के प्लेसमेंट की व्यवस्था कराए। इसी तरह से कैंप में सिक्योरिटी का मुद्दा भी उठाया गया, जिसमें छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कैंपस में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि कैमरे सुचारु रूप से काम नहीं कर रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड गायब रहते हैं। ऐसे में आंतरिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही विवि की तरफ से व्हीकल पास जारी किए जाएं। छात्रों ने कहा कि हॉस्टलों में न साफ सफाई रखी जा रही है और न ही खाना ठीक दिया जा रहा है।

जिस पर कालेज की तरफ से तत्काल कदम उठाया जाए। इन सभी के अतिरिक्त यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों के हित के लिए टोल फ्री नंबर जारी किये जाने और ऑफिस टाइम पर हर कर्मचारी और अधिकारी के कुर्सी पर मौजूद रहने को अनिवार्य करने की मांग की गई।


कुलपति ने कहा है कि आप सभी मांगों पर बिंदुवार विचार किया जाएगा। कुछ मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में मनु अग्रवाल, मनीष पांडे, नितिश गुप्ता, प्रदीप कुमार व विवेक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed