{"_id":"f3f38188799488bcb9536c68ce70e133","slug":"meerut-news-hindi-news-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशी जा रहे विधायक रविंद्र भड़ाना को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशी जा रहे विधायक रविंद्र भड़ाना को पुलिस ने रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 01 Feb 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपह्त छात्रा के परिजनों से मिलने कांशी गांव जाते दक्षिण विधायक रविंद्र भड़ाना और भाजपाइयों को पुलिस द्वारा अच्छरौड़ा गांव में रोकने पर बखेड़ा हो गया। सीओ ब्रह्मपुरी से तीखी नोकझोंक के बीच विधायक ने कह दिया कि इतनी फोर्स हमें रोकने के बजाए छात्रा की बरामदगी के लिए लगाते तो यह नौबत न आती। सीओ ने सात दिन में छात्रा की बरामदगी का भरोसा दिलाते हुए विधायक को लौटा दिया।
विज्ञापन
बता दें कि परतापुर थानाक्षेत्र के काशी गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा 23 जनवरी को मोदीनगर से लापता हो गई थी। परिजनों ने मोदीनगर कोतवाली में गांव के बसपा नेता लियाकत अली और उसके दो भतीजों मशकूर, मुसव्वर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। भाजपा विधायक रविंद्र भड़ाना ने शनिवार को सीओ ब्रह्मपुरी का घेराव करते हुए रविवार को गांव में जाकर पीड़ित परिजनों से मिलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन का मानना था कि गांव में भाजपाइयों की पंचायत जुड़ने से मामला सांप्रदायिक तूल पकड़ सकता है। इसलिए विधायक और भाजपाइयों को गांव में जाने से रोकने के लिए अच्छरौंडा गांव के बाहर बैरियर लगाकर भारी पुलिस फोर्स लगा दिया गया था। सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद खुद वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
दोपहर में विधायक के काफिले को बैरियर पर ही रोक लिया गया। जिस पर भाजपाइयों की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। विधायक ने इस तरह बीच सड़क पर रोके जाने पर कड़ा एतराज उठाया। उनकी सीओ से नोकझोंक हो गई। काफी हंगामे के बाद सीओ ने विधायक से कहा कि वह पुलिस पर भरोसा करें। यह मसला मोदीनगर पुलिस का है, लेकिन मेरठ पुलिस मोदीनगर पुलिस की मदद से छात्रा की बरामदगी का हर संभव प्रयास कर रही है।
यह नाकामी नहीं तो क्या
विधायक ने सीओ से कहा कि नौ दिन में पुलिस छात्रा को बरामद नहीं कर सकी। यह पुलिस की नाकामी नहीं तो क्या है। जो ताकत छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगनी चाहिए, उसे हमें रोकने के लिए लगाया जा रहा है। काफी जद्दोजहद के बाद विधायक लौट गए। इस दौरान हरीश चौधरी, कमल दत्त शर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, प्रमोद दीक्षित, राजू मांगलिक, हर्षित गोयल, पार्षद राजीव, कुक्कु चौधरी आदि मौजूद रहे।