फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

जेल में मिलाई के लिए अब ऑनलाइन आवेदन

Wed, 16 Dec 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 16 Dec 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
meerut news
चौधरी चरणसिंह जिला जेल में लंबी लाइन लगाकर अपने बंदी से मुलाकात करने का झंझट खत्म हो गया है। बुधवार (आज) से मुलाकात करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी गई है। आवेदन का मेसेज आपके मोबाइल फोन पर आएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधीक्षक जेल एसएचएम रिजवी ने बताया कि बुधवार से बंदी से मुलाकात करने के आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी जाएगी। बंदियों से मुलाकात करने के लिए उनके परिजनों को जेल के बाहर लंबी लाइन में खड़ा होने का इंतजार नहीं करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कराने की पहल मेरठ जेल प्रशासन ने शासन को भेजी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को शासन ने हरी झंडी दे दी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि आवेदन के लिए (ईप्रीसंस.एनआईसी.इन) वेबसाइट पर जाकर न्यू विजिट रजिस्ट्रेशन पर अप्लाई कर सकते हैं। जिसमें आवेदन करने वालों का नाम पता, आईडी और मोबाइल नंबर देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद बंदी का नाम, पता और रिलेशन बताना होगा। आवेदन मंजूर होने पर आवेदनकर्ता के मोबाइल फोन पर मेसेज आएगा।

पुरानी प्रक्रिया भी चलेगी
जेल अधीक्षक ने बताया कि ऑनलाइन के साथ-साथ पुरानी प्रक्रिया (पर्ची) वाली भी चलती रहेगी। अभी पूरा सिस्टम ऑनलाइन नहीं किया जा सकता।

किसी बंदी के परिजन (आवेदक) के साक्षर न होने या फिर तकनीकी सिस्टम में कोई खराबी आने पर पुरानी प्रक्रिया के तहत बंदी से मुलाकात की जा सकती है।

कुख्यात के शूटरों पर रहेगी नजर
जेल में बंद कुख्यात बदमाशों से मुलाकात करने कौन और कब आता है, इसका पता लगाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम कारगर सिद्ध होगा। जेल में बैठे कुख्यात से मिलकर उनके शूटरों द्वारा रंगदारी मांगने या फिर कोई आपराधिक वारदात करने पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed