फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

अवैध कब्जों का खुलासा हुआ तो जागा निगम प्रशासन

Sun, 31 Jan 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 31 Jan 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
meerut news
नगर निगम सीमा में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों का मामला उजागर होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। संपत्ति अधिकारी ने निगम के लेखपालों से मौके पर सरकारी भूमि का सत्यापन करने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही निगम सीमा में सरकारी भूमि का स्वामित्व जिला प्रशासन का होना बताया है। कहा निगम प्रशासन की शहर में तालाब, बंजर सरकारी भूमि पर केवल रखरखाव की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने शहर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों का समाचार शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद निगम के लेखपाल दिन भर भूमि का रिकॉर्ड खंगालने में जुटे रहे। अब नगर निगम प्रशासन ने शहर में पड़ी सरकारी भूमि, जिनमें तालाब और बंजर भूमि भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पर जिला प्रशासन का स्वामित्व बताना शुरू कर दिया है। यानी शहर में घेरी जा रही सरकारी भूमि नगर निगम और जिला प्रशासन में फुटबॉल बनी है। दोनों ही विभाग एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

अगर नगर निगम संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार की मानें तो 2012 में तत्कालीन जिलाधिकारी विकास गोठवाल के आदेशानुसार नगर निगम क्षेत्र में आने वाली ग्राम समाज और राजकीय संपत्ति पर जिला प्रशासन का स्वामित्व होगा। केवल नगर निगम और नगर निकाय के अधिकारी प्रबंधन करेंगे।

इतना जरूर है कि अगर कहीं सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिलती है तो मौके पर निरीक्षण करके इसकी सूचना जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को दी जाएगी। जो समय समय पर कराया जाता रहा है।


सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए मांगे जाने पर निगम प्रशासन मशीनरी उपलब्ध कराएगा, लेकिन संपत्ति अधिकारी के बयानों से नया सवाल भी खड़ा हो गया है। जब नगर निगम सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के लिए सीधे जिम्मेदार नहीं है तो संपत्ति अधिकारी ने लेखपालों से स्पष्टीकरण किस आधार पर मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed