फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

दिल्ली हाट की तर्ज पर बनेगा मेरठ हाट

Sun, 31 Jan 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 31 Jan 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
meerut news
नौचंदी मैदान में दिल्ली हाट की तर्ज पर मेरठ हाट बनाने की कवायद एक बार फिर शुरू हुई है। इस प्रस्ताव को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने मंडलायुक्त के समक्ष रखा था। शासन ने अब इस पर कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में कार्रवाई पर्यटन विभाग करेगी, लेकिन कार्यदायी संस्था एमडीए होगा।
विज्ञापन

 
दो साल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने नौचंदी मैदान में दिल्ली हाट की तर्ज पर मेरठ हाट बनाने का प्रस्ताव तत्कालीन मंडलायुक्त मृत्युंजय कुमार के समक्ष रखा था। इसमें नगर निगम और जिला पंचायत के संयुक्त सहयोग से विकास की बात कही गई थी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए शासन को भेज दिया था। बाद में यह ठंडे बस्ते में चला गया। अब शासन ने इस प्रस्ताव पर निर्देश जारी किया है। शनिवार को जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद की बैठक में नौचंदी मैदान में मेरठ हाट का मुद्दा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें डीएम पंकज यादव ने क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी अमित कुमार को निर्देश दिया कि वह शीघ्र पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजें। डीएम ने कहा कि कार्यदायी संस्था एमडीए होगा। जो पूरे प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन और संचालन करेगा।

संचालन क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी अमित कुमार ने किया। सेवा निवृत्त आईएएस आरके भटनागर, आईएएस प्रशिक्षु ईशा दुहन, मुख्य कोषाधिकारी एपी सिंह, उप निदेशक सूचना  नवल कांत तिवारी, नगर निगम के मुख्य अभियंता केबी वार्ष्णेय और डॉ. अमित पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीण पर्यटन को भी दिया जाएगा बढ़ावा
क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रदेश शासन ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धन उपलब्ध कराएगा। डीएम के निर्देश पर ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत हस्तिनापुर के किसी एक ग्राम का चयन किया जाएगा। जिसके संयोजक क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी होंगे और 10 दिन में सर्वे कर रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।

14 फरवरी को होगा हेरिटेज वॉक
प्रदेश में पहली बार 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत एक हेरिटेज वॉक का आयोजन होगा। जिसका निर्धारण एवं स्थलों का चयन क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी करेंगे।

मेरठ में पर्यटन प्रचार प्रसार की दृष्टि से 11,12 और 13 फरवरी को मेरठ पतंग महोत्सव का आयोजन होगा। मेरठ पर्यटन स्थलों की एक वेबसाइट तथा एक फेसबुक आईडी बनाने का काम खेल उद्यमी शेखर भल्ला करेंगे।


डीएम पंकज यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि हस्तिनापुर जाने वाले मार्ग में गणेशपुर से हस्तिनापुर तक सड़क का उच्चीकरण और चौड़ीकरण का कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed