फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

ऑनलाइन नहीं खुल रहे परीक्षा फार्म

Sun, 31 Jan 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 31 Jan 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
meerut news
सीसीएसयू के परीक्षा फार्मों ने छात्रों को परेशानी में डाल दिया। ऑनलाइन फार्म नहीं खुलने की शिकायत सबसे ज्यादा हैं। विवि में शिकायती छात्रों की भीड़ लग रही है। शनिवार को छात्रों ने कुलपति का घेराव किया। वहीं कुलपति ने आश्वासन दिया कि एक भी छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

 
सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाने में विवि के दावे धड़ाम हो गए हैं। ऑनलाइन डाटा ट्रांसफर हुआ है, लेकिन छात्र का फार्म नहीं खुलने की वजह से परेशानी हो रही है। विवि का कहना है करीब एक लाख छात्र फार्म भर चुके हैं।
विज्ञापन


करीब 15 हजार छात्र बचे हैं। हकीकत यह है इनमें काफी के फार्म ऑनलाइन नहीं खुल रहे हैं, जिस वजह से छात्र फार्म नहीं भर पा रहे हैं।

शनिवार को छात्र नेता गगन सोम के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति प्रो. एनके तनेजा का घेराव किया। छात्रों ने ऑनलाइन फार्म नहीं खुलने की शिकायत रखी और कहा दो दिन डेट बढ़ाने का भी छात्रों को फायदा नहीं हो रहा। कुलपति ने फार्म भरने से वंचित नहीं रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विवि के परीक्षा विभाग और कमेटी सेल में दिनभर छात्रों की भीड़ रही। घेराव करने वालों में तेज बहादुर, चीकू पंडित, लव कसाना, अंकित, गौरव, सूर्यकांत और सूर्य त्यागी शामिल रहे।

एसी एसटी की फीस का मुद्दा उठाया
छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व में छात्र कुलपति से मिले और एससी, एसटी छात्रों की फीस का मुद्दा उठाया। छात्रों का जीरो बैलेंस पर एडमिशन है। विवि फीस जमा करा रहा है।

शासनादेश का हवाला दिया गया, जिसमें फीस नहीं जमा करने पर रिजल्ट रोकने का आदेश है, लेकिन परीक्षा से वंचित नहीं कर सकते। कुलपति ने फाइनेंस ऑफिसर को बुलाकर फीस के मामले में आदेश जारी करने को कहा।

नैक से पहले भरे जाएंगे शिक्षकों के खाली पद 
सीसीएसयू कैंपस में खाली शिक्षकों के पद फिर से भरने की तैयारी चल रही है। पिछले साल भी विवि में शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। कुलाधिपति की सहमति मिलने के बाद अब नए सिरे से खाली बचे पद भरने की तैयारी है।

विवि में अप्रैल में नैक निरीक्षण होना है। उससे पहले पद भरने की योजना है ताकि निरीक्षण में इसका लाभ मिले। जल्द ही विज्ञापन जारी होगा। विभागों से खाली पदों की जानकारी मंगा ली गई है। सूत्रों के मुताबिक एसोसिएट प्रोफेसर के 17 पद, 5 प्रोफेसर और 3 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति होनी है।

इसमें संख्या घट बढ़ सकती है। विवि अगले सप्ताह नियुक्ति प्रक्रिया का विज्ञापन जारी कर सकती है। नैक के चलते कैंपस को चमकाने के अलावा एकेडमिक वर्क को उबारने का काम चल रहा है।


विभागों से कहा गया है कि वह अपनी स्ट्रेंथ और रिसर्च वर्क के अच्छे प्रजेंटेशन के लिए तैयार रहे। उधर, पिछले साल हुई समाजशास्त्र विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति कुलाधिपति द्वारा निरस्त की जा चुकी है। यह नियुक्ति फर्जी ढंग से हुई थी। चयन समिति ने मनमर्जी चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed