फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

केंद्रीय विद्यालयों में रजिस्ट्रेशन आठ से

Thu, 28 Jan 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Thu, 28 Jan 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
meerut news
देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक में सत्र 2016 के प्रवेश के लिए एक फरवरी को नोटिस चस्पा हो जाएगा। अभिभावक विद्यालयों में जाकर प्रवेश संबंधी सभी जानकारियां ले सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 08 फरवरी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। शहर में केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस, पंजाब लाइंस व डोगरा लाइंस में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए इन तिथियों को रखें याद
- क्लास वन में एडमिशन के लिए 08 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू
- क्लास वन में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 मार्च
-18 मार्च को जारी होगी क्लास वन के आवेदकों की चयन सूची
- अन्य कक्षाओं में एडमिशन के लिए 04 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
- अन्य कक्षाओं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

दूरी का रखें खास ख्याल
बच्चे
का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराने के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म भरते वक्त स्कूल से आवास की दूरी का ख्याल रखें। फार्म में स्कूल व अपने घर की दूरी 05 किमी तक भरने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जन्म प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, मूल निवास, वोटर कार्ड, पेन कार्ड, बिजली बिल, छात्र की पूर्व मार्कशीट, टीसी और अन्य कागजों को भी तैयार कर लें। छात्र का रीसेंट फोटो भी खिंचवाकर रखें।


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर चल रहा विचार
पब्लिक
स्कूलों की तरह केंद्रीय विद्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के मुद्दे पर विचार चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी शिक्षण सत्र से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो सकती है। इसकी सूचना भी बोर्ड द्वारा एक फरवरी को जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed