फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News

देश विरोधी नारों के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र

Mon, 29 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 29 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Meerut News

जेएनयू में लगे देश विरोधी नारों के विरोध में रविवार को छात्र शहर की सड़कों पर उतरे। नारे लगाने वालों का पुतला फूंका। साथ ही माथे पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च निकाला। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा  अर्द्धनग्न होकर राष्ट्रपति को नाम कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


पैदल मार्च मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुष्यंत तोमर के नेतृत्व में निकाला गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मेन गेट पर छात्र एकत्र हुए। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों का पुतला फूंका। इसके बाद जेल चुंगी चौराहा से एलआईसी और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम होते हुए छात्र डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर एसीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगना अभिव्यक्ति की आजादी नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता पर हमला है। देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पैदल मार्च में डॉ. मुकेश परमार, मीनल गौतम, आयुष पंवार, शंभू पहलवान, मनीष शर्मा, राहुल विकल, बिजेंद्र राणा, शशांक गुप्ता, समर त्यागी, रविंद्र प्रधान, सुमित गिरि, अंकित प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed