फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

अर्थशास्त्र का छात्र, फॉर्म खुल रहा अंग्रेजी का

Sun, 28 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 28 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
meerut news
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा फॉर्म की समस्या बढ़ती जा रही है। अर्थशास्त्र विषय से एमए फर्स्ट ईयर करने वाले छात्र का सेकेंड ईयर में अंग्रेजी विषय का फॉर्म खुल रहा है। डाटा ऐसा मिक्स हुआ है कि छात्र घनचक्कर बन गए हैं।
विज्ञापन


साइबर कैफे जा-जाकर परेशान हैं, लेकिन फार्म नहीं भरा जा रहा। शनिवार को छात्रों ने विवि में हंगामा किया। रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक से छात्र मिले।

लिखित प्रार्थना पत्र देने वालों की लाइन लगी रही। फार्म नहीं खुलने और सबमिट नहीं होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। तीन दिन बाद भी हालात नहीं बदले हैं। विवि के अधिकारियों ने फार्म की समस्या 24 घंटे में दूर करने की बात कही है।
विज्ञापन


25 फरवरी से विवि मुख्य परीक्षा 2016 के रेग्युरल और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरवा रहा है। फॉर्म ऑनलाइन भरे जाने हैं। किसी का फार्म खुल नहीं रहा तो किसी का डाटा ही गड़बड़ है। गैप ईयर, बैक परीक्षा, सिंगल विषय छात्रों के फॉर्म नहीं खुल रहे। ग्रेजुएशन प्राइवेट फर्स्ट ईयर के फॉर्म नहीं खुल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को छात्र नेता सम्राट मलिक के नेतृत्व में मेरठ कॉलेज, डीएन कॉलेज, एनएएस कॉलेज और मोदीनगर स्थित एमएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने फॉर्म नहीं खुलने पर विवि में प्रदर्शन किया। अधिकारियों से मिले। आरोप लगाया कि बैक परीक्षा देने वाले छात्रों का फार्म नहीं खुल रहा।

उधर, छात्र नेता विनीत चपराना ने परीक्षा नियंत्रक वीके सिन्हा का घेराव किया। फॉर्म नहीं खुलने की शिकायत दर्ज कराई। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डा. प्रशांत कुमार का कहना है रविवार तक सभी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। कंपनी को शिकायतों के मद्देनजर निर्देश दे दिए गए हैं।


साइबर कैफों में भीड़, विवि में लाइन
परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही परेशानी की वजह से साइबर कैफों में भीड़ है। फॉर्म नहीं खुलने पर छात्र कई-कई बार कैफे जा रहे हैं। उधर, विवि में प्रार्थना पत्र देने वालों की लाइन लगी है। नोएडा से लेकर बुलंदशहर और सहारनपुर तक के छात्रों को विवि के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। समय बर्बाद होने के साथ उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed