फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

जलपरी और विंटेज की दीवानी हुई जनता

Sun, 28 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 28 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
meerut news
गांधी बाग का नजारा अब आम दिनों के मुकाबले बदलने लगा है। शनिवार को लोगों ने विंटेज कार और नाव की सवारी का लुत्फ लिया। विंटेज की सैर और बोटिंग का शुभारंभ होने से कैंट बोर्ड की आय में भी इजाफा हो रहा है। शनिवार को ही कैंट बोर्ड ने 11,580 रुपये कीमत के टिकट बेचे।
विज्ञापन

 
कैंट बोर्ड गांधी बाग को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कर रहा है। 22 एकड़ में फैले गांधी बाग को आकर्षक लुक देने के लिए यहां विंटेज कार और ताल के लिए नाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


शनिवार को सीईओ राजीव श्रीवास्तव और बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने विंटेज कार और नाव को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांधी बाग में इसके लिए एडवांस बुकिंग कराने वालों की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान कैंट बोर्ड का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ ने खरीदा टिकट
विंटेज कार में सबसे पहले सीनियर सिटीजन और वीर नारियों को बैठाकर गांधी बाग की सैर कराई गई। सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने चंडीगढ़ से आई ब्लू कलर में शताब्दी विंटेज कार के लिए 100 रुपये देकर पांच टिकट लिए।

उन्होंने पांच सीनियर सिटीजन को उसमें बैठाकर सबसे पहले गांधी बाग की सैर कराई। इसके बाद सीईओ ने  सफेद कलर की इंटर सिटी विंटेज कार के लिए टिकट खरीदकर पांच वीर नारियों को सैर करने का अवसर दिया।  

लोगों का उमड़ा हुजूम
शुभारंभ के बाद कार की सैर और बोटिंग के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने काफी देर तक लाइन में खडे़ होकर अपनी बारी का इंतजार किया।

यह है टिकट का मूल्य
पूरे गांधी बाग की सैर कराने वाली विंटेज कार का टिकट 20 रुपये प्रति व्यक्ति है। ताल में 10 मिनट की बोटिंग का लुत्फ जलपरी नाम की नाव से लिया जा सकता है। इसके लिए भी टिकट दर 20 रुपये प्रति व्यक्ति है। बोटिंग के लिए 10 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से एक लाइफ जैकेट भी लेनी होगी।


20,850 रुपये की पहुंची कमाई
गांधी बाग में शनिवार को लोगों की भीड़ लगी रही। कैंट बोर्ड को एडवांस बुकिंग के तीसरे दिन 11,580 रुपये की कमाई हुई। एडवांस बुकिंग से होने वाली रकम का आंकड़ा अब 20,580 रुपये तक पहुंच चुका है।

पांच खरगोश भेंट किए
कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने गांधी बाग के चिड़ियाघर के लिए सीईओ राजीव श्रीवास्तव को पांच खरगोश भेंट किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed