फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

मेरठ में खुला पहला महिला बैंक, 500 खाते खुले

Sat, 27 Feb 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 27 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
meerut news
पांडव नगर में पंजाब नेशनल बैंक की पहली महिला शाखा का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन 500 महिलाओं ने खाते खुलवाए। बैंक में चार महिला कर्मचारी तैनात हैं। शाखा का उद्घाटन एसडीएम सदर दिव्या मित्तल ने किया।
विज्ञापन


मेरठ में पंजाब नेशनल बैंक ने अनूठी पहल की है। बैंक ने पुरुष विहीन शाखा खोली है। बैंक में ग्राहक, स्टाफ और सुरक्षाकर्मी सब महिलाएं होंगी। दावा है कि यह शाखा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली महिला शाखा है। इस बैंक में सीबीएस व महिला ग्राहकों की अपेक्षा के अनुरूप विविध आधुनिक बैंकिंग उत्पादों जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट कार्ड आदि सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


ज्वाइंट अकाउंट में महिला का नाम पहले और पुरुष का नाम बाद में होगा। बैंक मेरठ के बाद अन्य जनपदों में भी ऐसी शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है। खाता खोलने वालों भी महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का निशुल्क लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाताधारकों का बीमा भी किया गया है। इस शाखा में लॉकर सेवा समेत ऋण सेवा भी दी गई है। यहां एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन, सेल्फ प्रिंटिग पास बुक प्रिंटर आदि सेवाएं भी दी गई हैं। बैंक के फील्ड महाप्रबंधक विवेक झा, मंडल प्रभारी समीर बाजपेयी, आरपी सिंह, बल्देव सिंह, एसएम त्रिपाठी, मनोज गर्ग, पीके गोयल आदि मौजूद रहे।


रेखा बनी पहली खाता धारक
मेरठ में खुले पहले महिला बैंक शाखा में रेखा गोयल ने सर्वप्रथम खाता खुलवाया। वह इस बैंक की पहली कस्टमर बनी है।

चार महिला कर्मचारी नियुक्त
बैंक में अभी चार महिला कर्मचारी नियुक्त किए गए है। मैनेजर काजल वर्मा, कैशियर सोनिया के साथ एक आपरेटर और एक सफाई महिला कर्मचारी नियुक्त की गई हैं। जल्द ही महिला सिक्योरिटी गार्ड  भी नियुक्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed