फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया हावी

Sun, 21 Feb 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 21 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
meerut news
कक्ष निरीक्षकों की कमी और डिबार परीक्षा केंद्र को भी केंद्र बनाए जाने के बाद शिक्षा विभाग की चौतरफा फजीहत हो रही है। वहीं, अव्यवस्था के बीच बोर्ड परीक्षा में अब नकल माफिया सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को लगातार परीक्षा केंद्रों पर नकल होने की सूचना मिल रही है। वहीं सचल दल के पहुंचने से पहले सब कुछ मैनेज कर लिया जाता है। उधर, शिकायत के आधार पर जेडी की तरफ से परीक्षा केंद्रों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 
शनिवार को मंडलीय सचल दलों की तरफ से तीन परीक्षा केंद्रों को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नकल कराने जैसा कोई साक्ष्य टीम को नहीं मिला, लेकिन कई मामलों में केंद्र पर अस्थिरता मिली है, जिसकी जानकारी सचल दल ने जेडी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जेडी ने सचल दलों से परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण आख्या देने के लिए कहा है। शुक्रवार को जेडी कार्यालय के फोन नंबर पर कल्पना नाम की एक महिला की तरफ से शिकायत की गई कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की तरफ से सामूहिक नकल कराई जा रही है।

शिकायत कर्ता की तरफ से परीक्षा केंद्रों के नाम नोट कराए गए हैं, जिनकी अब जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक की जांच में परीक्षा केंद्रों पर स्थिति काफी संदेहास्पद मिली है।

इन परीक्षा केंद्रों पर नकल की सूचना
लॉर्ड  कृष्णा इंटर कॉलेज, सम्राट अशोक इंटर कॉलेज चांदसारा, सनबीम इंटर कॉलेज अब्दुल्लापुर, मेरठ गर्ल्स इंटर कॉलेज, हुमायूं नगर, महेंद्र सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, रिठानी, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, मवाना, जैमिनी इंटर कॉलेज, फूलबाग
 
मीडिया पर लगाई रोक  
डीआईओएस की तरफ से सभी केंद्रों व्यवस्थापकों को हिदायत दी गई है कि केंद्र के अंदर मीडिया कवरेज की परमिशन न दी जाए। अगर कहीं पर दी जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इस बारे में डीआईओएस श्रवण कुमार ने शुक्रवार को ही सफाई दी थी कि मीडिया कवरेज पर शासन से ही रोक है, लेकिन उनकी तरफ से कोई लिखित आदेश न जारी किया गया और न ही ऐसा कोई शासनादेश प्रस्तुत किया है। जिससे साफ होता है कि कहीं न कहीं कमियों को छिपाने के लिए सारे हथकंडे अपनाये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed