फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

सपा की चुस्ती से पिटी भाजपा

Thu, 18 Feb 2016 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 18 Feb 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
meerut news
एमएलसी चुनाव में हुई किरकिरी को भाजपा पचा नहीं पा रही है। केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय पार्टी के साथ जो कुछ हुआ, वह शर्मनाक है। भाजपा को पटखनी देने की पटकथा सपा नेताओं ने चार दिन पहले से लिखनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

 
मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी सीट पर बागपत और हापुड़ जनपद भी आते हैं। इस सीट के अंतर्गत जितने भी संसदीय क्षेत्र हैं, वहां भाजपा का सांसद है। मेरठ में चार विधायक तो गाजियाबाद और मेरठ में महापौर भाजपा के हैं। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी पार्टी ने काफी सीटें जीती हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तीन प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक भी मेरठ के हैं। पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री और तीन मंत्री भी मेरठ के हैं। इतनी बड़ी फौज को सपा के चंद बड़े नेताओं ने चकमा देकर चारों खाने चित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के जाल में बुरी तरह फंसी भाजपा
भाजपा ने पहले गगन कसाना को मैदान में उतारने की तैयारी की। लेकिन गगन की वोट एमएलसी क्षेत्र में नहीं थी। ऐसे में चार फरवरी को वोट बनवाने के लिए आवेदन किया गया। इसके बाद गगन कसाना के नाम से 11 फरवरी को नामांकन पत्र खरीदा गया। सूत्रों की मानें तो अंतिम समय तक गगन की वोट नहीं बनी और वह चुनाव लड़ने के अयोग्य हो गए।

इसी बीच सपा ने पैंतरा चला और सेंधमारी कर भाजपा से ही निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा के माध्यम से वीरेंद्र यादव की एंट्री करा दी। यह भाजपा नेताओं की अदूरदर्शिता या अति उत्साह ही कहा जायेगा कि उन्होंने वीरेंद्र यादव के बारे में पूरी जानकारी किए बगैर पर्चा दाखिल करा दिया। नामांकन के अंतिम दिन पर्चा दाखिल कराया गया और अगले ही दिन वीरेंद्र सपा में शामिल हो गए।

मैदान में न उतरते तो ठीक था
भाजपा सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी अपने गृह जनपद में हुई इस किरकिरी से खासे नाराज हैं। क्योंकि वाजपेयी ने प्रत्याशी चयन में गंभीरता का निर्देश पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष और महामंत्री को दिया था। लेकिन जिस तरह किरकिरी हुई, उससे राष्ट्रीय नेतृत्व तक संदेश ठीक नहीं गया है।


वाजपेयी खेमे का मानना है कि यदि भाजपा यहां से चुनाव न लड़ती तो इतनी किरकिरी नहीं होती, जितनी अब हुई है। इस मामले में प्रांतीय नेतृत्व ने जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed