फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

एमडीए का किसानों को सीधा ऑफर

Thu, 11 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 11 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
meerut news
नए साल के लिए जो प्लान बनाया जा रहा था, एमडीए ने उसे अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण क्षेत्र में कहीं भी एमडीए जमीन खरीदने को तैयार है। किसान सर्किल रेट पर प्राधिकरण को अपनी जमीन बेच सकते हैं। वीसी राजेश कुमार ने बुधवार को निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन


इरादा यह है कि जहां भी सही जमीन मिले वहां एमडीए टाउनशिप विकसित कर सके। इस बाबत अधिकारी भी किसानों से बात करेंगे। पुरानी योजनाओं से सबक लेकर अब एमडीए सीधे निजी डेवलपर्स के स्टाइल में काम करने के मूड में आ गया है।
विज्ञापन


एक पंथ दो काज की राह पर एमडीए
लंबे समय से एमडीए ने ऐसी कोई योजना लांच नहीं की है, जिसे आनन-फानन में बेचकर एमडीए को तगड़ा मुनाफा हुआ हो। हालत यह है कि एमडीए के पास जिस मद से सबसे ज्यादा धन आना चाहिए था, वह मद बिल्कुल ठंडा पड़ा है। आय है नहीं और व्यय ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत यह होती जा रही है कि कर्मचारियों के वेतन को लेकर भी संकट खड़ा होने वाला है। उधर, किसान जमीन भी नहीं दे रहे हैं। अधिग्रहण के खेल में किसान और प्राधिकरण ऐसा उलझ जाता है कि  कई साल विवाद ही चलता रहता है। इसी अधिग्रहण ने एमडीए को यह नया प्लान बनाने को तैयार किया।

पांच एकड़ पर बन जाएगी टाउनशिप
एमडीए ने किसानों को सीधा ऑफर कर दिया है। वीसी द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक  किसी भी जगह के किसान यदि एमडीए को अपनी जमीन बेचना चाहते हैं तो एमडीए इसके लिए तैयार है। सर्किल रेट पर जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए किसान को आवेदन करना होगा।

आवेदन पत्र एमडीए की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। साथ ही कहा है कि ऐसे इच्छुक विक्रेता योजना प्रभारी पीएस मिश्रा से संपर्क कर सकते हैं। सीधा बैनामा होगा और कोई झंझट नहीं।

एमडीए का मानना है कि यदि पांच एकड़ जमीन तक कहीं एक साथ जमीन मिल गई तो एक नई टाउनशिप विकसित हो सकेगी। इस पर एमडीए आनन-फानन में इस काम को अंजाम दे सकेगा। बिजली बंबा बाईपास को सबसे मुफीद माना जा रहा है।


जुर्रानपुर फाटक पर भी होगी बात
जुर्रानपुर फाटक  परहवा में बने पुल को जोड़ने के लिए जगह चाहिए। इस बाबत भी वीसी ने तहसीलदार मांगेराम चौहान को लगाया है। वहां भी किसानों से बात की जाएगी।

यहां भी एमडीए सीधी जमीन खरीदने का ही प्लान बना रहा है। यह एमडीए का अहम लक्ष्य है और जल्द ही इसे पूरा करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed