फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news: Help desk set up at bus stands for festival passengers

Meerut: यात्रियों के लिए बस अड्डों पर बनी हेल्प डेस्क, बस न मिलने पर कर सकेंगे शिकायत, दिन-रात होगा संचालन

Sun, 23 Oct 2022 12:34 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Oct 2022 12:34 PM IST
सार

मेरठ में दीपावली से भैयादूज तक त्योहारों के लिए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों में यात्रियों के लिए बस अड्डों पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। बस न मिलने पर यात्री शिकायत कर सकते हैं। त्योहारों में दिन रात 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Meerut news: Help desk set up at bus stands for festival passengers
मेरठ बस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली से भैयादूज तक के त्योहारों के लिए रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर के भैसाली डिपो और सोहराबगेट सहित अन्य डिपो से प्रत्येक रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए अड्डों पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। यदि किसी रूट पर यात्री को बस नहीं मिलती है तो वह यहां शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन


आरएम केके शर्मा ने बताया कि त्योहारों में दिन रात 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा। मेरठ से दिल्ली, कौशांबी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, अलीगढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली सेमेत सभी रूटों पर बसों के कम से कम चार फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी 22 से 31 अक्तूबर तक रद कर दी गई हैं। इसके साथ ही उनके लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई गई है। इसमें कर्मचारी एकमुश्त धनराशि भी प्राप्त कर सकते हैं। अतिरिक्त बस चलाने पर भी चालक परिचालकों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Diwali 2022: सोने की चमक से दमका बाजार, मेरठ में हुआ 150 करोड़ का कारोबार

रोडवेज कर्मचारियों का धरना स्थगित
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री रणधीर सिंह की ओर से 22 अक्तूबर से सोहराब गेट डिपो पर धरना देने की चेतावनी दी गई थी। बस का वाइपर जुगाड़ कर चलाए जाने के मामले में चालक और परिचालक को निलंबित कर दिया गया था। कर्मचारी उन्हें बहाल करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरएम केके शर्मा ने दोनों कर्मचारियों को बहाल करने का आश्वासन दिया है। अब धरना स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed