{"_id":"61850d52a969122c4507dabc","slug":"meerut-news-gurjar-samaj-has-announced-to-oppose-the-rally-of-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गुर्जर समाज ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के विरोध का एलान और कहा... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गुर्जर समाज ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के विरोध का एलान और कहा...
Fri, 05 Nov 2021 04:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Nov 2021 04:24 PM IST
सार
मेरठ में शुक्रवार को गुर्जर समाज की बैठक हुई। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली के विरोध का एलान किया गया है। गुर्जर समाज ने खेल विश्वविद्यालय का नाम कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नाम पर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
मेरठ में हुई गुर्जर समाज की बैठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद के भूड़बराल गांव में शुक्रवार को पथिक सेना की बैठक हुई। इस दौरान गुर्जर समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के विरोध का एलान किया। उन्होंने खेल विश्वविद्यालय का नाम कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नाम पर रखने की मांग की। वहीं बैठक में अध्यक्षता चौधरी अंतराम तंवर और संचालन प्रवेश गुर्जर ने किया।
विज्ञापन
गुर्जर स्वाभिमान आंदोलन के नेता मुखिया गुर्जर और रविंद्र भाटी बैठक में मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मेरठ में गुर्जर सम्मेलन करने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री योगी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने की बात कही है। लेकिन गुर्जर समाज इसका विरोध करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
मुखिया गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के दादरी में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति का अनावरण किया। इस आयोजन में गुर्जर समाज के नाम पर कालिख पोतकर समाज का अपमान हुआ। पूरे देश के गुर्जर समाज में आक्रोश है। अब समाज ने स्वाभिमान बचाओ आंदोलन चला रखा है। लेकिन गुर्जर समाज को फिर अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें
वहीं रविंद्र भाटी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री मेरठ में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय का नाम कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नाम पर रखते हैं और जेवर एयरपोर्ट का नाम गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखते हैं, तब ही समाज उनका स्वागत करेगा।