फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: GST theft of two crores was caught in a Namkeen factory in Bareilly and the team has take the payment

यूपी: नमकीन फैक्टरी में पकड़ी दो करोड़ की जीएसटी चोरी, टीम ने मौके पर कराया भुगतान और...

Thu, 02 Sep 2021 09:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Sep 2021 09:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्रतिष्ठित नमकीन निर्माता कंपनी की फैक्टरी में जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। टीम ने मौके पर ही जो करोड़ रुपये की जीएसटी का भुगतान कराया है।

विज्ञापन
Meerut News: GST theft of two crores was caught in a Namkeen factory in Bareilly and the team has take the payment
जीएसटी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की मेरठ आंचिलक इकाई ने बरेली स्थित एक प्रतिष्ठित नमकीन निर्माता कंपनी की फैक्टरी पर छापेमारी की। मौके पर दो करोड़ रुपये की जीएसटी का भुगतान कराया।

विज्ञापन


सर्च अभियान के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कंपनी अपने नमकीन को गलत वर्ग में वर्गीकृत करके कम जीएसटी का भुगतान कर रही है और इस हथकंडे को अपना कर कंपनी ने पांच करोड़ से अधिक के कर का अपवंचन किया। 
विज्ञापन


डीजीजीआई के अधिकारियों ने बताया कि नमकीन पर जीएसटी की दर पांच एवं 12 प्रतिशत है जो कि क्रमश: अनब्रांडेड और ब्रांडेड नमकीन की दरें है। यह कंपनी अपनी नमकीन को पांच फीसदी की जीएसटी की दर पर निकाल रही थी, जबकि उन्हें यही नमकीन 12 प्रतिशत पर निकालनी थी। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बयान भी दर्ज किए, जिसमें कंपनी के निदेशक ने अपनी गलती को स्वीकार किया और मौके पर ही दो करोड़ रुपये जीएसटी का भुगतान चालान के माध्यम से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed