फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News : Fourth tunnel work completed on Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS corridor

UP: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर चौथी सुरंग का काम पूरा, कर्मचारियों ने तिरंगे के साथ खिंचवाई फोटो

Fri, 17 Mar 2023 03:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Mar 2023 03:49 PM IST
सार

Meerut News : दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चौथी सुरंग का काम पूरा हो गया है। इसी खुशी में कर्मचारियों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाई।

विज्ञापन
Meerut News : Fourth tunnel work completed on Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS corridor
कर्मचारियों ने तिरंगे के साथ खिंचवाई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में आज चौथी टनल का सफल ब्रेकथ्रू हुआ। इस टनल का निर्माण कर रही सुदर्शन 8.3 (टनल बोरिंग मशीन) ने गांधीबाग से बेगमपुल स्टेशन के बीच लगभग 750 मीटर लंबी टनल का सफलतापूर्वक निर्माण पूरा कर लिया। बेगमपुल स्टेशन में बनाई गई टनल रिट्रीविंग शाफ्ट से ब्रेकथ्रू किया।

विज्ञापन


गांधीबाग से बेगमपुल के बीच यह समानांतर टनल है, जिसका निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सुदर्शन 8.3 ने ही पिछले वर्ष अक्बतूर में गांधीबाग से बेगमपुल के बीच पहली टनल के निर्माण का कार्य पूरा किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मां-बेटी की हत्या का ऐसा राज, अफसर भी हैरान, शिक्षिका के इश्क में डूबा था पति, अब पूछताछ में उगला पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आरआरटीएस के भूमिगत कॉरिडोर में ट्रेनों की आवाजाही के लिए दो समानांतर टनल निर्मित की जाती हैं। गांधी बाग से बेगमपुल तक की इस समानांतर टनल का निर्माण पूर्ण होने पर इस सेक्शन के टनल का हिस्सा पूरी तरह निर्मित हो चुका है।  

यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी की इन तस्वीरों में देखें हड़ताल का असर, अफसरों ने बिजलीघरों पर लगाए ताले,परेशानी में हजारों लोग

मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर की यह चौथी टनल है, जिसका सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू हुआ है। इससे पहले भैंसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच का भूमिगत हिस्सा भी पूर्ण रूप से निर्मित हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed