{"_id":"67592c67c83539a687051951","slug":"meerut-news-fire-broke-out-in-a-house-100-meters-away-from-ganganagar-police-station-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगानगर थाने से 100 मीटर की दूरी पर मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगानगर थाने से 100 मीटर की दूरी पर मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Wed, 11 Dec 2024 11:38 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 11 Dec 2024 11:38 AM IST
सार
मेरठ के गंगानगर में बुधवार सुबह थाने से 100 मीटर की दूरी पर एक मकान में आग लग गई। हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने माैके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के गंगानगर थाने से 100 मीटर दूर एक मकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जल गया। एल 141
विज्ञापन
गंगानगर में हेमलता बेटे रेयांश के साथ किराए पर रहती हैं। वह गुलावठी में जूनियर हाई स्कूल में लिपिक हैं। बुधवार सुबह वह नौकरी के लिए चली गईं। घर में बेटा रियांश था। करीब 10 बजे वह घर से बाहर आ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: अभिनेता सुनील और मुश्ताक के अपहरण केस में नया खुलासा; बदमाशों ने ऐसे लिखी थी किडनैपिंग की हैरतअंगेज पटकथा
विज्ञापन
कुछ ही देर में पड़ोसियों ने घर में से धुआं निकलता देखा। सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। तब तक घर से आग की लपटे निकलने लगी। किसी तरह लोगों ने किचन से गैस के दो सिलेंडर और कमरे से समान बाहर खींचा।
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग में लाखों का सामान जल गया। इस दौरान मकान मालिक नीतू सिंह भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।