फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अभिनेता सुनील और मुश्ताक के अपहरण केस में नया खुलासा; बदमाशों ने ऐसे लिखी थी किडनैपिंग की हैरतअंगेज पटकथा

Wed, 11 Dec 2024 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Dec 2024 09:03 AM IST
सार

अभिनेता सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण कांड में नया खुलासा हुआ है। फर्जी इवेंट कंपनी बनाकर बदमाशों ने अपहरण की हैरतअंगेज पटकथा लिखी थी। अपहरण के दो मुख्य आरोपी बिजनौर निवासी लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Actors Sunil Pal and Mushtaq khan kidnapping case New revelation shocking script of kidnapping was written
Actors Sunil Pal and Mushtaq khan kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद के अपहरण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बदमाशों ने फर्जी इवेंट कंपनी बनाकर अभिनेता सुनील पाल और मुश्ताक मोहम्मद के अपहरण की हैरतअंगेज पटकथा लिखी थी। आरोपियों ने अभिनेताओं को विश्वास में लेने के लिए इंवेंट कंपनी के लेटर पैड भी छपवाये थे। आरोपियों ने वारदात का ऐसा जाल बुना कि दोनों अभिनेता मुंबई से आकर उनके जाल में फंस गए। लेकिन मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि आरोपी उसमें फंस गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई पूछताछ में छह अन्य आरोपियों के शामिल होने की जानकारी मिली है। 


 
Actors Sunil Pal and Mushtaq khan kidnapping case New revelation shocking script of kidnapping was written
काॅमेडियन सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। बदमाशों ने दोनों अभिनेताओं के अपहरण की एक जैसी साजिश रची। मुश्ताक मोहम्मद ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पुलिस को शिकायत नहीं दी। आरोपियों ने इसका लाभ उठाते हुए कॉमेडियन सुनील पाल को भी जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने दोनों को बिल्कुल एक जैसे तरीके से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। 

 
Actors Sunil Pal and Mushtaq khan kidnapping case New revelation shocking script of kidnapping was written
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
दोनों को ऑनलाइन एडवांस दिया गया और फ्लाइट के टिकट भी बुक कराए। खास बात यह रही है कि मुंबई में मुकदमा दर्ज होने व सराफ के शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने पूरे प्रकरण में गंभीरता नहीं दिखाई। लेकिन जब मीडिया में मामला सामने आया तो पुलिस अलर्ट हो गई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जिले की दस टीमों को खुलासे व बदमाशों की तलाश में लगा दिया। सराफ अक्षित सिंघल के यहां से मिली सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को बदमाशों की पहचान में काफी मदद मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Sunil Pal and Mushtaq khan kidnapping case New revelation shocking script of kidnapping was written
मुश्ताक मौहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला
बिना सुरक्षाकर्मी इंवेंट में शामिल होने की जानकारी कर फंसाया
जानकारी मिली है कि बदमाशों ने सुनील पाल और मुश्ताक मोहम्मद को किसी कार्यक्रम में बिना सुरक्षाकर्मी के शिरकत करने आते-जाते देख लिया था। इसके बाद ही आरोपियों ने अपहरण की साजिश रचनी शुरू कर दी। बदमाशों ने दोनों कलाकारों से संपर्क करने की तरीका जाने के लिए गूगल और यूट्यूब की भी मदद ली। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट की भी निगरानी की। इसके बाद ही आरोपियों ने दोनों कलाकारों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर दिया।
विज्ञापन
Actors Sunil Pal and Mushtaq khan kidnapping case New revelation shocking script of kidnapping was written
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील पाल व मुश्ताक खान के अपहरण के दो मुख्य आरोपी धरे
अभिनेता सुनील पाल और मुश्ताक मोहम्मद खान के अपहरण के दो मुख्य आरोपी बिजनौर निवासी लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बहाने दोनों अभिनेताओं को हवाई जहाज से बुलाकर अपहरण कर दस लाख की फिरौती वसूली थी। आरोपियों ने फिरौती की रकम से मेरठ के सराफ के शोरूम में खरीददारी की थी। इसी दौरान दोनों सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed